Home विश्व अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी पाकिस्तान की ऐतिहासिक बस यात्रा, हिमाचल बना था भारत का 24 वां राज्य

अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी पाकिस्तान की ऐतिहासिक बस यात्रा, हिमाचल बना था भारत का 24 वां राज्य

by Tejas Khabar
अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी पाकिस्तान की ऐतिहासिक बस यात्रा, हिमाचल बना था भारत का 24 वां राज्य

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
वर्ष 1798 में लुई एलेक्जेंडर बर्थियर ने पोप पायस षष्ठम को पदच्युत किया।
वर्ष 1833-मिस्र के साथ युद्ध में तुर्की की मदद के लिए रूसी जहाज़ बास्फ़ोरस की खाड़ी में पहुँचे।
वर्ष 1835-कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला।
वर्ष 1846-अंग्रेजों ने लाहौर पर क़ब्ज़ा किया।
वर्ष 1847-राॅयल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना।
वर्ष 1868-‘अमृत बाज़ार पत्रिका’ का बांग्ला में साप्ताहिक रूप में प्रकाशन शुरू हुआ।
वर्ष 1872-न्यूयार्क शहर में ‘मेट्रोपोलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट्स’ खुला।
वर्ष 1873-कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी ने सैन फ़्रांसिस्को में अपने पहले मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की।

यह भी देखें : अगले साल तक हर गांव में बनवाई जाए पानी की टंकी

वर्ष 1933-एडॉल्फ़ हिटलर ने चुनावों में नाज़ी पार्टी को सहयोग देने के लिए गुप्त तौर पर जर्मन उद्योगपतियों से मुलाकात की।
वर्ष 1935-कैरोलाइन मिकेल्सन अंटार्कटिक पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।
वर्ष 1940-इंग्लैंड में दक्षिण अफ्रीका में नए निवेशों पर लगी पाबंदियाँ उठा लेने की घोषणा की।
वर्ष 1942-द्वितीय विश्वयुद्ध में जापानी सैनिकों ने डच ईस्ट इंडीज में बाली पर हमला कर दिया।
वर्ष 1945-भारतीय अभिनेता अनु कपूर का जन्म।
वर्ष 1947-ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली ने भारत को आज़ादी देने के बारे में घोषणा की।
वर्ष 1950-स्वतन्त्रता सेनानी शरत चन्द्र बोस का निधन।
वर्ष 1962-जान एच ग्लेन अमेरिका के प्रथम अंतरिक्ष यात्री बने।
वर्ष 1965-नासा द्वारा प्रक्षेपित रेंजर आठ चांद पर उतरा, फोटाे और ज़रूरी डेटा भेजे।
वर्ष 1968-मुंबई के के.ई.एम. अस्पताल के डाक्टर पी.के. सेन ने हृदय प्रत्यारोपण का पहला आपरेशन किया।
वर्ष 1975-मार्गरेट थैचर ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी की नेता निर्वाचित हुई।
वर्ष 1976-मुंबई हाई में कच्चे तेल का व्यावसायिक स्तर पर उत्पादन शुरू हुआ।
वर्ष 1982-कन्हार नदी जल पर उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में समझौता।

यह भी देखें : शिक्षामित्रों को बड़ी सौगात, 60 साल तक नौकरी पक्की

वर्ष 1985-हिन्दी के प्रसिद्ध कवि तथा गांधीवादी विचारक भवानी प्रसाद मिश्र का निधन।
वर्ष 1986-सोवियत संघ द्वारा ‘सेल्युत-7’ की अपेक्षा अधिक विकसित अंतरिक्ष स्टेशन ‘मीर’ (शान्ति) का प्रक्षेपण।
वर्ष 1987-हिमाचल प्रदेश भारतीय संघ का 24वाँ राज्य बनाया गया।
वर्ष 1988-रियो डी जेनेरो में बाढ़ से 65 लोग मारे गये और एक अस्पताल के 100 से अधिक लोग लापता हुए।
वर्ष 1989-आईआरए द्वारा किये गए एक घमाके में टर्नहिल में ब्रिटिश सेना की एक बैरक घ्वस्त।
वर्ष 1999-भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान की ऐतिहासिक बस यात्रा की।
वर्ष 2000-भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी ने ब्रिटेन छोड़कर न्यूयार्क में बसने का निश्चय किया।
वर्ष 2001-भाकपा के वरिष्ठ नेता इन्द्रजीत गुप्त का निधन।

यह भी देखें : कार और बाइक की आमने सामने भिड़ंत

वर्ष 2002-काहिरा (मिस्र) में चलती ट्रेन में आग लगने से 373 मरे।
वर्ष 2003-ईरान में विमान दुर्घटना में 302 लोग मारे गये।
वर्ष 2007-यूरोपीय संघ कार्बन डाई आक्साइड के उत्सर्जन को 2010 तक 20 प्रतिशत कम करने को सहमत।
वर्ष 2008-रक्षा सौदे में ऑफ़सेट नीति को मंज़ूरी मिली।
वर्ष 2009-भ्रष्टाचार के आरोप में कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायधीश सौमित्र सेन के ख़िलाफ़ महाभियोग चला।
वर्ष 2015-स्विट्जरलैंड के राफ्ज शहर में दो ट्रेनों की टक्कर में 49 लोगों की मौत।

You may also like

Leave a Comment