Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरइटावा सर्जिकल स्ट्राइक से पहले पाकिस्तान हावी था,मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक कर विश्व में भारत का डंका बज रहा __ अमित शाह

सर्जिकल स्ट्राइक से पहले पाकिस्तान हावी था,मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक कर विश्व में भारत का डंका बज रहा __ अमित शाह

by Tejas Khabar
सर्जिकल स्ट्राइक से पहले पाकिस्तान हावी था,मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक कर विश्व में भारत का डंका बज रहा __ अमित शाह

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने इटावा के नुमाइश पंडाल में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में विशाल जनसभा को किया संबोधित

इटावा। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इटावा के नुमाइश पंडाल में जनसभा को संबोधित किया।
उन्होंने जनसभा शुरू करने से पहले शहर के शिव मंदिर,नीलकंठ मंदिर समेत सभी मंदिरों को नमन किया। इसके बाद अर्जुन सिंह भदौरिया को नमन किया। उन्होंने कहा कि दो चरणों के चुनाव में भाजपा सेंचुरी मार रही है। एक ओर राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले हैं, तो दूसरी ओर राम मंदिर बनाने वाले। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव व डिंपल भाभी एवं राहुल जी और उनकी मां सोनिया गांधी को अयोध्या में बने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण गया था, लेकिन कोई आया नहीं।

यह भी देखें : औरैया के अजीतमल में योगी ने की जनसभा

जनता से पूछते हुए कहा कि रामसेवकों पर गोली चलाने वालो को चुनेंगे या राम मंदिर वालों को। राहुल को प्रधानमंत्री बनाओगे या मोदी जी को? कश्मीर हमारा घर है या नहीं 370 हटना चाहिए था? इटावा का बच्चा-बच्चा कश्मीर के लिए जान दे देगा। पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक पर गृहमंत्री ने आगे कहा कि पहले पाकिस्तान हावी रहता था। मोदी प्रधानमंत्री बने, तो पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की। विश्व में भारत का डंका बज रहा है। कहा कि इटावा वालों कोरोना का टीका लगा? मुफ्त लगा है। इसके आगे परिवारवाद की परंपरा पर भी जमकर हमला बोला।

यह भी देखें : नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

सपा के गुंडे गरीबों की झोपड़ी कब्जाते थे उन्होंने कहा कि जो अपने भतीजे, भतीजी मुख्यमंत्री बनते हैं, वो क्या इटावा वालों का भला करेंगे। सपा के गुंडे गरीबों की झोपड़ी कब्जाते थे। योगी जी की सरकार बनने के बाद अब कोई कब्जा नहीं करता। 550 किमी सड़क बनी, रेलवे स्टेशन बनाना, पासपोर्ट कार्यालय, गैस-पानी सभी लाभ इटावा वालों को मिले हैं। वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने भी सपा, कांग्रेस पर जमकर हमला बोला भाजपा प्रत्याशी प्रो डा रामशंकर कठेरिया के अलावा भाजपा के क्षेत्र ,जिला के पदाधिकारी,कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में आम जनता मौजूद रही।

You may also like

Leave a Comment