Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया ओमप्रकाश राजभर को बड़ा झटका, बेटे के बयान से नाराज प्रदेश उपाध्यक्ष समेत दर्जनों नेताओं ने सुभासपा छोड़ी

ओमप्रकाश राजभर को बड़ा झटका, बेटे के बयान से नाराज प्रदेश उपाध्यक्ष समेत दर्जनों नेताओं ने सुभासपा छोड़ी

by Tejas Khabar
ओमप्रकाश राजभर को बड़ा झटका, बेटे के बयान से नाराज प्रदेश उपाध्यक्ष समेत दर्जनों नेताओं ने सुभासपा छोड़ी

औरैया में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंत्री संजय निषाद की मौजूदगी में राजभर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने साधा निशाना

औरैया। रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) को झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सीपी निषाद ने जनपद औरैया में प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि वह और उनके साथी आज से अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर पार्टी की नीति और सिद्धान्तों से भटक गए हैं अब पार्टी में संविधान नही पारिवारिक नीति पर कार्य होता है और देश के महापुरुषों का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वो बीते कई दिनों से लगातार सुभासपा प्रमुख से देश की महान विभूतियों पर की जा रही टिप्पणी को रोकने और सामाजिक समरसता को आगे बढ़ाने की मांग करते आ रहे हैं |

यह भी देखें : मात्र 20 वर्किंग डे में बलात्कारी को मिली उम्रकैद की सजा

किंतु सामाजिक समरसता तो दूर की बात है हमारे समाज मे जन्में ऋषि मुनियों को गाली देने की परंपरा शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि एक निजी चैनल पर ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर ने कश्यप समाज को भिखमंगा कहकर बार बार संबोधन से कश्यप, निषाद, केवट, मल्लाह, बिंद समेत अन्य सभी जातियां आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि अरुण राजभर को समझना होगा की महार्षि कश्यप एक वैदिक ऋषि थे, और सप्त ऋषियों में से एक ऋषि हैं। महर्षि कश्यप, और हम उनके वंशज होने के नाते हम अपने कुल का अपमान और अपमानित करने वालों के साथ एक पल भी नहीं रह सकते, जिसके चलते हम सब आज सामूहिक इस्तीफा दे रहे हैं।

यह भी देखें : औरैया में फॉर्च्यूनर से लूट करने वाले तीन बदमाश दबोचे तीनों का लंबा अपराधिक इतिहास

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद से ओम प्रकाश राजभर के बेटे द्वारा की जा रही कश्यप, निषाद, मल्लाह, केवट, धीवर, बिंद समेत अन्य जातियों के लिए अपमान जनक टिप्पणी को लेकर अरुण राजभर पर कारवाई करने की मांग भी की। रमाकांत कश्यप (राष्ट्रीय सचिव, सुभासपा),वेद प्रकाश नायक ( प्रदेश महासचिव), प्रदीप नायक (प्रदेश उपाध्यक्ष)
राजकुमार गुप्ता,आनंद मिश्र, शशि सिंह, रामआसरे पासवान, अर्जुन चौहन, ब्रजेश राजभर, महेंद्र राजभर, बलिराज राजभर, विजय गौड़, ऋतुराज कश्यप, रमाकांत कश्यप, धर्मेंद्र यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तरप्रदेश), संदीप राजपूत (आगरा मंडल उपाध्यक्ष), विवेक शर्मा (प्रदेश महासचिव), पृथ्वीराज कश्यप ( जिला अध्यक्ष इटावा), धीरेंद्र कश्यप ( जिला उपाध्यक्ष, इटावा), हुकुम सिंह ( जिला उपाध्यक्ष औरैया), जय प्रकाश यादव ( प्रदेश महासचिव) समेत सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सुभासपा प्रमुख और उनके बेटे को कोसते हुए इस्तीफा देने का ऐलान किया है।

You may also like

Leave a Comment