Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया टिनशेड पर विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरा करंट से दंपति हुए गंभीर घायल

टिनशेड पर विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरा करंट से दंपति हुए गंभीर घायल

by Tejas Khabar
टिनशेड पर विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरा करंट से दंपति हुए गंभीर घायल
  • उपचार दौरान पति की हुई मौत पत्नी का गंभीर हालत में चल रहा उपचार
  • विद्युत विभाग की लापरवाही से घटना होने के परिजन लगा रहे आरोप

बिधूना,औरैया। रजुआमऊ गांव में मकान के टिन शेड के ऊपर से निकली बिजली आपूर्ति लाइन का तार टूट कर टिनशेड पर गिरने से उसके नीचे गोबर से लिपाई कर रही महिला करंट की चपेट में आ गई जिस पर उसके पति द्वारा उसे बचाने का प्रयास किया गया। इसकी बावजूद पति भी करंट की चपेट में आ गया और दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गये। घटना की सूचना पर बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। बाद में दंपति को गंभीर हालत में उपचार के लिए एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने पति को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी का गंभीर हालत में समाचार लिखे जाने तक उपचार जारी था। . घटना से मृतक के परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो रहा है, साथ ही इस घटना के लिए विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

यह भी देखें : पहले दो चरणों में ही उड़ गये भाजपा के तोते: अखिलेश

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम रजुआमऊ निवासी मानसिंह पुत्र रामस्वरूप सिंह के मकान के बाहर पड़े टिन शेड के ऊपर से गांव की बिजली आपूर्ति की लाइन निकली हुई है। गुरुवार को सुबह लगभग 7 बजे लगभग 45 वर्षीय रमादेवी पत्नी मान सिंह अपने टिन शेड के नीचे गोबर से लिपाई कर रही थी तभी अचानक विद्युत लाइन का तार टूटकर टिन शेड पर गिर गया जिससे रमा देवी करंट की चपेट में आ गई उसकी चीख पुकार सुनकर उसका पति मानसिंह उसे बचाने का प्रयास करने लगा जिससे वह भी बिजली के करंट की चपेट में आ गया |

यह भी देखें : मैनपुरी में भीड़ देख गदगद हुईं मायावती, बोलीं- बसपा को मिलेंगे बेहतर परिणाम

जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गए तभी लोगों द्वारा विद्युत उपकेंद्र सौहनी में फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। बाद में दंपति को गंभीर हालत में उपचार के लिए रामगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने महिला के लगभग 50 वर्षीय पति मानसिंह को मृत घोषित कर दिया है जबकि महिला का समाचार लिखे जाने तक उपचार जारी था। मृतक के तीन पुत्र हैं जिनका रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही सरायं खाती के प्रधान अवनीश ठाकुर थाना प्रभारी अछल्दा अशोक कुमार उपाध्याय उपनिरीक्षक पहलवान सिंह भी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए और मृतक के शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों द्वारा इस घटना के लिए विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment