Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया बिधूना विधानसभा से प्रत्याशी रही रिया शाक्य ने सुब्रत पाठक के लिए सहार मंडल में मांगे वोट

बिधूना विधानसभा से प्रत्याशी रही रिया शाक्य ने सुब्रत पाठक के लिए सहार मंडल में मांगे वोट

by Tejas Khabar
बिधूना विधानसभा से प्रत्याशी रही रिया शाक्य ने सुब्रत पाठक के लिए सहार मंडल में मांगे वोट

औरैया। कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के लिए बिधूना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सहार मंडल के गांवों में गुरुवार को क्षेत्रीय भाजपा नेताओं द्वारा मतदाताओं से गांव गांव घर-घर जाकर वोट मांगे गए। वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं बिधूना विधानसभा क्षेत्र की पूर्व भाजपा प्रत्याशी रिया शाक्य भाजपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा सहार मंडल अध्यक्ष अशोक दोहरे के साथ ही कई भाजपा नेताओं द्वारा

सहार मंडल के ग्राम पुर्वा खुते मदारी, पुर्वा भिखनी, बरियारे मऊ, क्षमा पुर्वा, चंपतपुर, आनेसों, पालनगर आदि कई गांवों में घर घर व खेत खलिहानों पर जाकर कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के लिए वोट मांगे गए। इस मौके पर भाजपा नेताओं द्वारा मतदाताओं को चुनाव जीतने पर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास कराने का भरोसा भी दिया गया।

You may also like

Leave a Comment