Home विश्व भारत एवं विश्व इतिहास में 22 फरवरी की प्रमुख घटनाएं

भारत एवं विश्व इतिहास में 22 फरवरी की प्रमुख घटनाएं

by Tejas Khabar
भारत एवं विश्व इतिहास में 22 फरवरी की प्रमुख घटनाएं

1731 में आज ही के दिन अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन का जन्म हुआ।

1746 में आज ही के दिन फ्रांसीसी सेनाओं ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पर कब्जा किया।

1821 में आज ही के दिन स्पेन ने फ्लोरिडा राज्य को 50 लाख डॉलर में अमेरिका को बेच दिया।

1857 में आज ही के दिन स्काउट्स की अंतर्राष्ट्रीय संस्था के संस्थापक रॉबर्ट बेडल पॉवेल का जन्म लंदन के एक धार्मिक घराने में हुआ। उन्होंने समाज में युवाओं को आगे लाने और कमजोर लोगों की मदद करने के उद्देश्य से स्काउट्स की एक अंतरराष्ट्रीय संस्था की स्थापना की।

1885 में आज ही के दिन क्रांतिकारी जतीन्द्र मोहन सेन गुप्ता का जन्म हुआ।

1913 में आज ही के दिन मैक्सिको के क्रन्तिकारी राष्ट्रपति फ्रैन्सिस्को मेजेरो की सेना ने हत्या कर दी।

1944 में आज ही के दिन महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी का निधन।

1958 में आज ही के दिन भारत के विख्यात राजनीतिज्ञ, बुद्धिजीवी और साहित्यकार अबुल कलाम आजाद का 70 वर्ष की आयु में निधन।

1979 में आज ही के दिन यूनाइटेड किंगडम ने सेंट लूसिया को स्वतंत्रता प्रदान की।

1980 में आज ही के दिन अफगानिस्तान में सैन्य शासन की घोषणा।

1982 में आज ही के दिन भारतीय उपमहाद्वीप के विख्यात उर्दू कवि जोश महीलाबादी का निधन।

1991 में आज ही के दिन तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने इराक को कुवैत से अपनी सेना हटाने के लिए कहा और धमकी दिया कि ऐसा नहीं करने पर अमेरका इराक पर हमला कर देगा।

1997 में आज ही के दिन स्कॉटलैंड में रोसलिन संस्थान के शोधकर्ताओं की एक टीम ने पहली बार एक स्तनधारी जीव की कोशिका से ‘क्लोन’ बनाने की घोषणा की।

1998 में आज ही के दिन जापान के नागानो में 18वें शीतकालीन ओलंपिक खेल समाप्त हुए।

2011 में आज ही के दिन न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में रिक्टर पैमाने पर 6.3 तीव्रता के भूकंप से 181 लोगों की मौत हो गई।

2014 में आज ही के दिन 39 वर्षीय माटेओ रेन्ज़ी को इटली का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।

2015 में आज ही के दिन 100 यात्रियों को ले जा रही एक नौका के पद्मा नदी में पलटने से 70 लोगों की मौत।

You may also like

Leave a Comment