Home विश्व कीव पर रूसी मिसाइल हमला, 53 घायल

कीव पर रूसी मिसाइल हमला, 53 घायल

by Tejas Khabar
कीव पर रूसी मिसाइल हमला, 53 घायल

कीव। यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी मिसाइलों द्वारा किए गए हमलों में बुधवार को कई लोग घायल हो गए और बच्चों का एक अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गया, जो पिछले कुछ महीनों में कीव पर किय गया सबसे बड़ा हमला है। यह जानकारी डॉन समाचारपत्र ने यूक्रेनी अधिकारियों के हवाले से गुरुवार को दी। राजधानी में सुबह होने से पहले कई विस्फोटों की आवाज सुनी गई और उसके तुरंत बाद हवाई हमले के सायरन बजने लगे। यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि उसने शहर को निशाना बनाकर दागी गई सभी 10 मिसाइलों को मार गिराया गया और स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि दो बच्चों सहित 53 लोग घायल हुए हैं। मंत्रालय ने कहा कि शहर के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में मिसाइल का मलबा गिरने से अधिकांश लोग शीशे के टुकड़े, घरेलू सामान और झटके के कारण घायल हुए। बुधवार का हमला, जिसमें महीनों में सबसे ज्यादा घायल हुए, एक सप्ताह में दूसरा था। रविवार और सोमवार रात हुए एक अन्य हमले में आठ मिसाइलों को मार गिराया गया।

यह भी देखें : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला फांसी पर झूली

कीव सिटी सैन्य प्रशासन ने कहा कि दुश्मन ने बैलिस्टिक हथियारों का उपयोग किया। उन्होंने कहा कि रूस कीव में मिसाइल आतंक को तेज कर रहा है। ओडेसा के दक्षिणी बंदरगाह में भी हमले हुए, जहां अधिकारियों ने कहा कि नौ ईरानी निर्मित ड्रोन को मार गिराया गया। बंदरगाह शहर ओडेसा के किनारे पर, एक पत्रकार ने एक बड़ा हैंगर देखा जिसमें ट्रक और कारें नष्ट हो गई थीं। धातु की छत के टुकड़े पास के पेड़ों की शाखाओं में घुसे हुए थे। हैंगर के अंदर, कुछ कारों में छर्रों के कारण छेद बन गए थे, कुछ जल गए थे, जबकि अन्य छत गिरने से कुचल गए थे। बाहर खड़ी कुछ कारों को भी नुकसान पहुंचा। सेना की प्रवक्ता नतालिया गुमेनयुक ने कहा कि पता चला है कि जब ड्रोन को मार गिराया गया, तो उनमें से सभी पूरी तरह से नष्ट नहीं हुए थे। उन्होंने कहा कि नष्ट हुआ हैंगर एक नागरिक सुविधा था, जो सीधे ओडेसा बंदरगाहों से जुड़ा हुआ नहीं था, जिसे गर्मियों के बाद से मास्को द्वारा लगातार निशाना बनाया गया है।

You may also like

Leave a Comment