Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशलखनऊ सत्य की लड़ाई में जीत सपा की होगी: अखिलेश

सत्य की लड़ाई में जीत सपा की होगी: अखिलेश

by
सत्य की लड़ाई में जीत सपा की होगी: अखिलेश
सत्य की लड़ाई में जीत सपा की होगी: अखिलेश

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विजयदशमी पर्व की शुभकामनाये देते हुये कहा कि अधिनायकशाही सोच से सत्ता असहमति की आवाज का दमन कर रही है और उन्हे भरोसा है कि विधानसभा चुनाव में सत्य की लड़ाई में जीत उन्ही की होगी ।

यादव ने शुक्रवार को कहा कि अब चंद महीने बाद ही प्रदेश की जनता को अपना भाग्य निर्णय का अधिकार मिलेगा। लोकतंत्र पर आए संकट को देखते हुए वोट से अहिंसक परिवर्तन की नयी मंजिल तय करनी है। एकत्र समूह ने एक स्वर में कहा कि इस बार जनता समाजवादी पार्टी को ही बहुमत दिलाएगी। वे अखिलेश पर ही भरोसा करते हैं।

यह भी देखें : अखिलेश ने पिताश्री से मांगा विजयश्री का आशीर्वाद

राजपुरोहित पंडित हरि प्रसाद मिश्रा ने विजयदशमी पर अखिलेश यादव को ‘विजयी भव‘ का आशीर्वाद दिया और रक्षा सूत्र बांधा। उन्होंने कहा समय, परिस्थतियां ग्रह-नक्षत्र सब अखिलेश के अनुकूल हैं। वे ही मुख्यमंत्री बनेंगे।
यादव ने कहा कि विजयदशमी का पर्व अधर्म पर धर्म और अन्याय पर न्याय का संदेश देता है। यह सबक भी मिलता है कि अहंकार और अत्याचार का परिणाम सदैव बुरा होता है। यह भी सुनिश्चित है कि बुराई और असत्य के मुकाबले हमेशा सत्य की जीत होती है और असत्य पराजित होता है। हमें इसलिए अपने आचरण में सद्भाव को बढ़ावा देना चाहिए।

यह भी देखें : लखीमपुर कांड पर सीएम योगी का बयान,कानून से खिलवाड़ की छूट किसी को नही लेकिन दबाव में गलत कार्रवाई नही होगी

उन्होने कहा कि आज समाज संक्रमण के दौर से गुजर रहा है। संकीर्ण मानसिकता के चलते आपसी सौहार्द बिगड़ रहा है। अधिनायकशाही सोच से सत्ता असहमति की आवाज का दमन कर रही है। भाजपा सरकार की नीति और नीयत विभाजनकारी है। लोकतंत्र और सामाजिक समरता को कमजोर करना ही भाजपा का मूल एजेंडा है। जनता के हित में भाजपा सरकार की नीतियां पूरी तरह विफल है।

यह भी देखें : युवाओं को टैबेलेट, स्मार्ट फोन वितरित करेगी योगी सरकार-3000 करोड़ का आएगा खर्च

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता की खुशहाली और समृद्धि समाजवादी पार्टी की सरकार में ही सम्भव है। समाजवादी पार्टी की प्रतिबद्धता विकास और समाजवाद के प्रति है। अपनी पिछली समाजवादी सरकार में जो काम हुए वे आज भी बोलते हैं। 2022 विधानसभा चुनाव के लिये जनता का समर्थन समाजवादी पार्टी के साथ है।

You may also like

Leave a Comment