Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशअयोध्या श्रीराम मंदिर में लगेगा रामेश्वरम से आया छह क्विंटल का घंटा

श्रीराम मंदिर में लगेगा रामेश्वरम से आया छह क्विंटल का घंटा

by Tejas Khabar
श्रीराम मंदिर में लगेगा रामेश्वरम से आया छह क्विंटल का घंटा

अयोध्या। भगवान श्री राम की जन्मभूमि पर बनने वाले मंदिर में रामेश्वरम से भेंट स्वरूप आया छह क्विंटल वजन का एक अद्भुत एवं विशाल घंटा लगाया जाएगा जिसकी आवाज मंदिर से 10 किलोमीटर के दायरे में सुनाई देगा। अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए जिस कार्यशाला में पत्थरों की तराशी और नक्काशी की जा रही है उसी कार्यशाला में सुदूर दक्षिण में तमिलनाडु के रामेश्वरम के सुप्रसिद्ध रामनाथ स्वामी मंदिर की ओर से आया यह 613 किलोग्राम वजन का भव्य घंटा रखा है।

यह भी देखें : एनसीसी के अधिकारियों व छात्रों को टीबी मुक्त भारत के लिए किया जागरूक

कार्यशाला में उपस्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पदाधिकारियों ने बताया कि यह घंटा अष्टधातु का बना हुआ है। इतने बड़े घंटे में किसी तरह का कोई जोड़ नहीं है। यह एक ही बार में तैयार किया गया है। उनका कहना है कि जब यह घंटा बजेगा तो 10 किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई देगी। बताया गया है कि इस घंटे को प्राण प्रतिष्ठा के दो तीन दिन पहले लगा दिया जाएगा।

यह भी देखें : विद्यालय संबंधित यातायात व्यवस्था को लेकर हुई वर्चुअल ट्रेनिंग

स्थानीय लोगों के अनुसार अयोध्या धाम से अयोध्या छावनी की दूरी करीब आठ किलोमीटर है। इससे यह जाहिर है कि इस समय पूरे अयोध्या की परिधि 10 किलोमीटर से अधिक नहीं है। इसलिए जब घंटा बजेगा तो इसकी गूंज है पूरे अयोध्या वासियों को सुनाई देगी।

You may also like

Leave a Comment