Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशअयोध्या श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट काे दी गयीं पांच बैट्री चालित व्हीकल दान

श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट काे दी गयीं पांच बैट्री चालित व्हीकल दान

by Tejas Khabar
श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट काे दी गयीं पांच बैट्री चालित व्हीकल दान

अयोध्या । मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य और दिव्य में विराजमान रामलला के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट को पांच बैट्री संचालित टूरिस्ट व्हीकल दान दी हैं।

विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी प्रवक्ता शरद शर्मा ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट को पांच बैट्री संचालित टूरिस्ट व्हीकल श्रीरामजन्मभूमि में दिव्यांगजन और वृद्धों की सहायता हेतु दान की हैं। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चम्पत राय को विहिप मुख्यालय कारसेवकपुरम् में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अंचल प्रमुख सुमित श्रीवास्तव द्वारा गाडिय़ों की चाबी समर्पित की गयी है। उन्होंने बताया कि इस टूरिस्ट व्हीकल से श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के दर्शन में दिव्यांगजन और वृद्धों को दर्शन कराया जायेगा। यह बैट्री से संचालित होगा जिसमें पर्यावरण साफ सुथरा रहेगा। उन्होंने बताया कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने पांच बैट्री व्हीकल न्यास को समर्पित किया है। इससे लगातार दिव्यांग और वृद्धों को रामलला का दर्शन कराने में सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि दूरदराज से काफी दिव्यांग और वृद्धों का आगमन होता रहता है। अब इन गाडिय़ों से वृद्ध और दिव्यांग रामलला का दर्शन आसानी से कर सकते हैं।

उन्होंने बताया यह गोल्फ कार्ड गाडिय़ां सुग्रीव किला से राम मंदिर के बीच संचालित की जायेंगी। इस अवसर पर यूनियन बैंक के क्षेत्र प्रमुख हिमांशु मिश्रा, विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मंत्री गोपाल, उप क्षेत्र प्रमुख रत्नेश सिंह, उप क्षेत्र प्रमुख अमित कुमार, संतोष बनी पाण्डेय, जटाशंकर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। समर्पण कार्यक्रम मीडिया प्रभारी शरद शर्मा के संयोजन में सम्पन्न हुआ।

You may also like

Leave a Comment