Home विश्व भारत में पहली परमाणु पनडुब्बी आईएनएस चक्र आज के ही दिन सेना में हुई थी शामिल, यहां पर खोला गया था विश्व का पहला पनीर कारखाना

भारत में पहली परमाणु पनडुब्बी आईएनएस चक्र आज के ही दिन सेना में हुई थी शामिल, यहां पर खोला गया था विश्व का पहला पनीर कारखाना

by Tejas Khabar
भारत में पहली परमाणु पनडुब्बी आईएनएस चक्र आज के ही दिन सेना में हुई थी शामिल, यहां पर खोला गया था विश्व का पहला पनीर कारखाना

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व में 1760 में मराठा सेना ने उदगीर के युद्ध में निजाम को बुरी तरह हराया।

विश्व में पनीर उत्पादन का पहला कारखाना 1815 में स्विटजरलैंड में खोला गया।

बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की शुरुआत 1916 में।

भारत की पहली बिजली संचालित ट्रेन सेवा 1925 में मुम्बई से कुर्ला के बीच शुरू हुई।

यह भी देखें : उसका मफलर जब से मिला, अपना दुपट्टा भूल गई…

पहली बार 1934 में हवाई जहाजों से पार्सल भेजने का सिलसिला शुरू हुआ। इसे शुरू करने वाले कंपनी को आज लुफ्थांसा के नाम से जाना जाता है।

प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री वहीदा रहमान का जन्म 1938 में।

जावा पर 1942 में पहला जापानी हवाई हमला हुआ।

वर्ष 1954 में इलाहाबाद कुम्भ मेले में हुए हादसे में 500 से अधिक की मौत।

भारत के पहले और दुनिया के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की तलचर में आधारशिला 1970 में रखी गई।

जापान के सप्पारो में 1972 में एशिया में पहली बार शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन किया गया।

 

यह भी देखें : औरैया के रामरूप द्विवेदी ने झारखंड में फैलाई हिंदी की चमक

पहली परमाणु पनडुब्बी (आईएनएस चक्र) 1988 में भारतीय सेना में शामिल।

भारत की अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तिगत स्प्रिंट और वर्तमान राष्ट्रीय 100 मीटर इवेंट की महिला खिलाड़ी दुती चंद का जन्म 1996 में।

भारत ने 2003 में उज़बेकिस्तान के साथ आतंकवाद के ख़िलाफ़ एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।

वर्ष 2005 में भारतीय मूल के पहले सांसद दलीप सिंह सौंद को सम्मानित करने के लिए अमेरिकी प्रतिनिधी सभा में लाये गये विधेयक को आम राय से मंजूरी मिली।

मिस्र का जहाज 2006 में अल सलाम-98 लाल सागर में डूबा।

यह भी देखें : जनकपुर से आयी शिलाओं का अयोध्या में पुष्प वर्षा से स्वागत व पूजन,इसी शिला से होगा रामलला की प्रतिमा का निर्माण

कवि गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर के चोरी हुए नोबल पुरस्कार के बंगलादेश में होने के संकेत 2008 में मिले।

वर्ष 2012 में सात भारतीय अमेरिकी ‘इंटरनेशनल साइंस टेलेंट सर्च’ की 40 अंतिम उम्मीदवारों की सूची में स्थान हासिल करने में कामयाब रहे हैं। अमेरिका में यह हाईस्कूल छात्रों के लिए विज्ञान और गणित के क्षेत्र में सर्वाधिक प्रतिष्ठित प्रतिस्पर्धा होती
है।

भारत चौथी बार 2018 में अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप विजेता बना।

You may also like

Leave a Comment