Home विश्व पहली बार आज के ही दिन मुगल शासक जहांगीर में ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में कारखाना खोलने की अनुमति दी थी, गांधीजी के अखबार ‘हरिजन’ का प्रकाशन हुआ था शुरू

पहली बार आज के ही दिन मुगल शासक जहांगीर में ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में कारखाना खोलने की अनुमति दी थी, गांधीजी के अखबार ‘हरिजन’ का प्रकाशन हुआ था शुरू

by Tejas Khabar
पहली बार आज के ही दिन मुगल शासक जहांगीर में ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में कारखाना खोलने की अनुमति दी थी, गांधीजी के अखबार 'हरिजन' का प्रकाशन हुआ था शुरू

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 फरवरी के नाम कई महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं,आइए डालते हैं इन पर एक नजर –

मुगल शासक जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में 1613 में कारखाना लगाने की अनुमति दी।

स्वीडन तथा ईरान के बीच 1720 में शांति समझौता।

वर्ष 1793 में ईरान की सेना ने नीदरलैंड के वेनलो पर कब्जा किया।

वर्ष 1798 में फ़्रांस ने रोम पर कब्ज़ा किया।

लंदन यूनिवर्सिटी की स्थापना 1826 में ‘यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन’ के नाम से की गई।

जापान में 1889 में संविधान लागू हुआ।

एमा गोल्डमैन को बर्थ कंट्रोल पर भाषण देने के लिए 1916 में गिरफ्तार किया गया।

चीन को स्वतंत्रता दिलाने के लिए 1922 में नौ देशों ने वाशिंगटन में एक संधि पर हस्ताक्षर किए।

यह भी देखें : स्कार्पियो कार की मांग पूरी न होने पर दूल्हा फेरों से पहले हुआ रफूचक्कर

गांधी जी के हरिजन वीकली का प्रकाशन 1933 में शुरू हुआ था।

भारतीय क्रिकेटर वीनू माकंड ने अपना आखिरी टेस्ट 1959 में वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ दिल्ली में खेला।

वर्ष 1964 में ग्रीक और तुर्क के बीच जंग की शुरुआत हुई। ताइवान ने फ़्रांस के साथ अपने राजनीतिक संबंध समाप्त किए।

वर्ष 1968 में दक्षिण वियतनाम में कम्यूनिस्ट सैनिकों ने तीन सौ नागरिकों की हत्या कर सामूहिक रूप से दफना दिया।

वर्ष 1975 में ब्रिटिश कंजरवेटिव पार्टी की प्रथम महिला नेता के रूप में मागरेट थैचर का निर्वाचन।

अमेरिका ने 1987 में नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

वर्ष 1990 में दक्षिण अफ़्रीका के अश्वेत नेता नेल्सन मंडेला 28 वर्षों बाद जेल से रिहा किए गए। अफ़्रीकन नेशनल कांग्रेस के नेता नेल्सन मंडेला को दक्षिण अफ़्रीका सरकार ने रिहा किया।

वर्ष 1992 में अल्जीरिया में सुरक्षा बलों ने चार मुस्लिम छापामारों की गिरफ़्तारी के साथ भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए। जेकेएलएफ की कश्मीर घाटी में प्रवेश की योजना असफल।

चीन द्वारा 1999 में रूस से 20 सुखोई लड़ाकू विमान ख़रीदने की घोषणा, अमेरिकी सांसद शेरॉड ब्राउन ‘इंडिया कोंकस स्वास्थ कार्यवल’ के अध्यक्ष नियुक्त।

यह भी देखें : ऐसा काम करें जिससे वादकारियों का भरोसा बना रहे और लगे कि सही न्याय हुआ है

पाकिस्तान में 2005 में भारी वर्षा के कारण बांध ढहा, 100 से अधिक मरे।

हिंडाल्को ने अमेरिकी ऐल्यूमिनियम फर्म नॉवलिस का अधिग्रहण 2007 में किया।

वर्ष 2008 में रुस के प्रधानमंत्री विक्टर जुबकोव दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे। ईस्ट तिमोर के विद्रोही सैनिकों ने देश के राष्ट्रपति जोस रामोस को गोली मारकर जख्मी किया।

वर्ष 2010 में भारत के परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष श्रीकुमार बनर्जी और ब्रिटिश उच्चायुक्त रिचर्ड स्टाग ने भारत-ब्रिटेन असैन्य परमाणु करार संबंधी संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए। 60वें बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव में हनी को मिला गोल्डन बीयर पुरस्कार।

वर्ष 2018 में सारातोव एयरलाइन्स का विमान 703 रूस में दुर्घटनाग्रस्त, जिसमें 71 लोगों की मौत।

11 फरवरी को जन्मे व्यक्ति

भारतीय स्वाधीनता संग्राम’ के पहले शहीद तिलका मांझी का जन्म आज के ही दिन 1750 में हुआ ।

भारतीय क्रांतिकारी दामोदर स्वरूप सेठ का जन्म 1901 में ।

यह भी देखें :औरैया में कुएं में गिरकर मजदूर की मौत, फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर निकाला शव

11 फरवरी को हुए निधन

हिंदी तथा ब्रज के सरस गीता-दोहाकार एवं प्रतिष्ठित विद्वान विष्णु विराट का निधन 2015 में।

हिन्दी के आरम्भिक उपन्यास लेखकों में से एक हरिकृष्ण जौहर का निधन1945 में।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उद्योगपति और मानवशास्त्री जमनालाल बजाज का निधन 1942 में।

राजनीतिज्ञ दीन दयाल उपाध्याय का निधन 1968 में।

प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक कमाल अमरोही का निधन 1993 में।

You may also like

Leave a Comment