Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेश महिला ने दिया 5 बच्चों को जन्म

महिला ने दिया 5 बच्चों को जन्म

by
PHOTO BY, TEJAS KHABAR

बाराबंकी: कोरोना महामारी से पूरा देश जूझ रहा है। पूरे देश में लगभग लगा हुआ है इसी बीच उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक अच्छी खबर आई है। जनपद के सीएचसी सूरतगंज मैं एक महिला ने 5 बच्चों को जन्म दिया सबसे बड़ी बात यह है कि महिला की डिलीवरी नॉर्मल हुई है। महिला ने अपनी लड़की और दो लड़कों को जन्म दिया है आपको बता दें मां और सभी बच्चे बिल्कुल स्वस्थ हैं। आपको बता दें महिला की यह दूसरी डिलीवरी थी महिला का एक 5 वर्ष का बेटा भी है. महिला के नॉर्मल डिलीवरी से अस्पताल प्रशासन बेहद खुश है। डॉक्टरों के साथ नर्स भी बेहद खुश नजर आई।

मामला बाराबंकी जिले के सूरतगंज क्षेत्र का है। जहां कुतलूपुर निवासी कुंदन की पत्नी अनिता 9 महीने की गर्भवती थी। बुधवार की सुबह उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज में भर्ती कराया..जहां पर उसने 5 बच्चों को जन्म दिया.. महिला के घरवाले बेहद खुश है। इनमें से 2 बच्चों का वजन 1100 ग्राम है वहीं 2 का 900 ग्राम है। जबकि एक का 800 ग्राम है। बताया जा रहा है कि महिला ने 28 सप्ताह में बच्चों को जन्म दिया है।

You may also like

Leave a Comment