Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुर देहात बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद उल मिलादुन्नबी का पर्व जगह-जगह निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी

बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद उल मिलादुन्नबी का पर्व जगह-जगह निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी

by
बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद उल मिलादुन्नबी का पर्व जगह-जगह निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी

बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद उल मिलादुन्नबी का पर्व जगह-जगह निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी

  • जुलूस ए मोहम्मदी में उमड़ा जन सैलाब
  • भारी पुलिस बल रहा तैनात

कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात में आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ ईद उल मिलादुन्नबी का पर्व मनाया गया। ईद उल मिलादुन्नबी के पर्व पर बड़ी धूमधाम से जगह-जगह जुलूस-ए-मोहम्मदी भारी सुरक्षा के बीच निकाला गया। इस दौरान जुलूस-ए-मोहम्मदी में एकता की मिसाल पेश की गई दरअसल आज पूरे देश में ईद उल मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ईद उल मिलादुन्नबी के पर्व पर जगह-जगह विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। वही जगह-जगह जश्ने ईद उल मिलादुन्नबी के चलते जुलूस-ए-मोहम्मदी बड़े ही धूमधाम से निकाला गया।

यह भी देखें : कानपुर देहात पुलिस का हैरतअंगेज कारनामा आया सामने

ईद उल मिलादुन्नबी के पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर दिखाई दिया। जनपद कानपुर देहात के मुख्य कस्बा अकबरपुर, सिकंदरा, रूरा, सिठमरा, रसूलाबाद और राजपुर सहित कई जगहों पर जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। इस दौरान जुलूस ए मोहम्मदी में गंगा-जमुनी तहजीब देखने को मिली। जनपद कानपुर देहात के डेरापुर तहसील क्षेत्र के महाराजपुर गांव से भारी पुलिस बल के बीच कड़ी सुरक्षा में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जहां जुलूस-ए-मोहम्मदी में धार्मिक गीतों के साथ लोग जश्न-ए-मिलादुन्नबी का पर्व मनाते दिखाई दिए। वहीं दूसरी ओर जुलूस ए मोहम्मदी में एकता की मिसाल पेश करते नजर आए।

यह भी देखें : भीषण सड़क हादसे में पिता पुत्र सहित तीन लोगों की मौत……..

You may also like

Leave a Comment