Home विश्व वाष्प इंजन में सुधार करने वाले वैज्ञानिक जेम्स वॉट व नील आर्म स्ट्रांग का आज के ही दिन हुआ था निधन

वाष्प इंजन में सुधार करने वाले वैज्ञानिक जेम्स वॉट व नील आर्म स्ट्रांग का आज के ही दिन हुआ था निधन

by
वाष्प इंजन में सुधार करने वाले वैज्ञानिक जेम्स वॉट व नील आर्म स्ट्रांग का आज के ही दिन हुआ था निधन
वाष्प इंजन में सुधार करने वाले वैज्ञानिक जेम्स वॉट व नील आर्म स्ट्रांग का आज के ही दिन हुआ था निधन

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं: –

सुल्तान फिरोजशाह तुगलक तृतीय की ताजपोशी 1351 में हुई।
ब्रिटेन के जेम्स कुक 1768 में अपनी पहली साहसिक समुद्री यात्रा पर निकले थे। इसी यात्रा में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की खोज और प्रशांत महासागर के जलमार्ग बताने वाले नक्शे तैयार किए।
स्‍कॉटिश आविष्‍कारक जेम्‍स वॉट का 1819 में निधन।
अमेरिका ने जर्मनी के साथ शांति संधि पर 1921 में हस्ताक्षर किए।
भारत ने 1957 में फ्रांस में हुई पोलो वर्ल्ड चैम्पियनशिप के फाइनल में जीत दर्ज कर विश्व विजेता का खिताब हासिल किया।

यह भी देखें : आज के ही दिन ही हुई थी कलकत्ता शहर की स्थापना,सूरत पहुंचा था ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला जहाज

तत्कालीन सोवियत रूस के नेता जोसेफ स्टालिन के 16 विरोधियों को 1963 में फांसी पर चढ़ा दिया गया।
सर एडमंड हिलेरी का सागर से हिमालय अभियान 1977 में हल्दिया बंदरगाह से शुरू हुआ।
श्रीलंका सरकार ने 2011 में लिट्टे से संघर्ष शुरू होने के बाद देश में घोषित आपातकाल को 30 वर्ष बाद वापस ले लिया।
वर्ष 2012 में वोयेजर 1 सौरमंडल से बाहर अंत‍रिक्ष में दाखिल होने वाला पहला मानवनिर्मित यान बना।
चंद्रमा पर कदम रखने वाले नील आर्मस्‍ट्रांग का 2012 में निधन।

यह भी देखें : कोलकाता में आज के ही दिन हुआ था देश के पहले सेलुलर फोन का व्यवसायिक प्रदर्शन, सरदार पटेल बने थे उप प्रधानमंत्री

You may also like

Leave a Comment