Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशलखनऊ महिलाओं का अपमान कांग्रेस की संस्कृति: अर्पणा यादव

महिलाओं का अपमान कांग्रेस की संस्कृति: अर्पणा यादव

by Tejas Khabar
महिलाओं का अपमान कांग्रेस की संस्कृति: अर्पणा यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता अपर्णा यादव ने गुरुवार को कहा कि महिलाओं को लज्जित और अपमानित करना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है और यही उसके संपूर्ण पतन का कारक बनेगी। श्रीमती यादव ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला का भी हालिया बयान इसी का नतीजा है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का अपमान करने वाले दुर्योधन का भी अंत हो गया था कांग्रेस क्या चीज है। कांग्रेस का भी हश्र ऐसा ही होगा।

यह भी देखें : ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल: प्रगति की एक नई शिखर की ओर

उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जहां नारी शक्ति के सम्मान को लेकर पूरे देश में सकारात्मक अभियान चला रहे हैं। देश के गौरव को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही महिलाओं को सम्मानित कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ़ कांग्रेस के नेताओं का महिलाओं को लेकर बुरा और अपमानजनक बर्ताव पार्टी की सोच को बताता है। महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस के डीएनए में है। मथुरा में कांग्रेस की ही नेता रहीं प्रियंका चतुर्वेदी को भी अपनी अस्मिता और मान सम्मान बचाने के लिए कांग्रेस छोड़नी पड़ी थी। भाजपा नेता ने कहा कि, कांग्रेस में अनगिनत नेता और उदाहरण भरे पड़े हैं, स्वयं राहुल गांधी, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, शशि थरूर समेत आजम ख़ान, अबू आज़मी जैसे इंडी गठबंधन के नेता भी महिलाओं के ख़िलाफ़ अनर्गल और अपमानजनक टिप्पणी करते आ रहे हैं।

यह भी देखें : युवक की फांसी के फंदे पर झूल कर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

उन्होंने कहा कि रणदीप सुरजेवाला ने कैथल ज़िले के किसी गाँव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में सभा करते हुए पद्म सम्मान से सम्मानित और मथुरा सांसद हेमा मालिनी पर निंदनीय और अशोभनीय टिप्पणी की जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। केवल सुरजेवाला ही नहीं जिन्होंने हेमामालिनी को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की है बल्कि कांग्रेस की महिला नेताओं ने भी बारंबार दूसरे दलों की महिला नेताओं पर अमर्यादित और निम्नस्तरीय टिप्पणियाँ करती रही हैं। उन्हें मालूम होना चाहिए कि हेमामालिनी मथुरा से दो बार सांसद रह चुकी हैं।

यह भी देखें : आईपीएल के साथ चंबल क्रिकेट लीग का भी मजा लीजिए, सीजन-3 की तैयारियां शुरू

श्रीमती यादव ने कहा कि कला, संस्कृति एवं फ़िल्म क्षेत्र में उन्होंने भारत ही नहीं विश्व में अपना एक अलग स्थान बनाया है। उनके योगदान पर केंद्र सरकार ने उन्हें पद्म सम्मान से सम्मानित भी किया है। मेरी चुनाव आयोग से अपील है वह इस मामले में सुरजेवाला की अमर्यादित टिप्पणी पर संज्ञान ले और कड़ी कार्रवाई करे।

You may also like

Leave a Comment