Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशमैनपुरी नामांकन करने के बाद भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह ने मीडिया से की बातचीत

नामांकन करने के बाद भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह ने मीडिया से की बातचीत

by Tejas Khabar
नामांकन करने के बाद भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह ने मीडिया से की बातचीत

इस दौरान उन्होंने कहा कि
ये नामांकन हमारी 10 साल की भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में देश ने जिस प्रकार आर्थिक मोर्चे पर टेक्नोलॉजी के मोर्चे पर और विश्व लीडर बनते हुए, दमकते हुए भारत के सपने को साकार करने का काम किया है। इस बार पूरे देश की जनता ने एक होकर निर्णय लिया है कि इस बार 400 पार।

अखिलेश यादव की सपा सरकार पर हुए हमलावर
भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह ने कहा 2012 से 17 के बीच मे अखिलेश यादव के नेतृत्व में जो उन्होंने 12 में उत्तर प्रदेश की गद्दी अपने पिताजी से विरासत में प्राप्त की थी, और 2012 से 2017 के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश के लोगों को इस नौजवान से बहुत उम्मीद थी कि उत्तर प्रदेश के विकास के लिए अपेक्षा थी। बल्कि प्रदेश में जंगलराज, गुंडई, अराजकता जमीनों पर कब्जा, महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं पूरे प्रदेश को दंगों की आग में झोंकने का काम 12 से 17 के बीच मे हुआ।

जीत का दावा करते हुए बोले

पीएम मोदी और सीएम योगी के विकास कार्यों को लेकर के पूरे प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है, कि उत्तर प्रदेश 80 की 80 सीटें जीत करके पीएम मोदी को एक बड़ी ताकत देने का काम करेगा। जब हम 80 सीटर जीतने की बात करते हैं, तो मैनपुरी में वह 80 सीट भी शामिल है, जिस पर कमल खिलाने का काम मैनपुरी के मतदाता करने जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के आगमन को लेकर कहा

कभी भी भारतीय जनता पार्टी जाति धर्म की राजनीति नहीं करती है। भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज के विकास के लिए, सभी के उत्थान के लिए, सभी के सम्मान के लिए पूरी तरह काम करती है।

भाजपा की घोषणा पत्र को डिंपल यादव द्वारा झुनझुना बताई जाने को लेकर कहा
2012 से 2017 में उनका जो झुनझुना रहा, उनके पतिदेव का वो उन्होंने अच्छी तरह देखा है।

You may also like

Leave a Comment