Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया औरैया में खाना बनाते समय आग लगने से महिला झुलसी, कानपुर रेफर

औरैया में खाना बनाते समय आग लगने से महिला झुलसी, कानपुर रेफर

by
PHOTO BY-TEJAS KHABAR

औरैया: जिले के सहायल क्षेत्र में खाना बनाते समय गैस चूल्हे की आग के चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलसी, वहीं आग की लपटों के छप्पर आदि तक फैलने से गृहस्थी का सारा सामान जल गया।
जानकारी के अनुसार थाना सहायल क्षेत्र के गांव लहरापुर में सोमवार को दिन में लगभग 11 बजे उमेश कुशवाहा की 25 वर्षीय पत्नी स्वाती देवी घर में गैस चूल्हा से खाना बना रही थी तभी उसके साड़ी का पल्लू आग में छू गया। जिससे महिला की साड़ी में आग लग गयी और वह लगभग 80 प्रतिषत झुलस गयी। आग की लपटों से छप्पर में आग लगने से घर में रखा गल्ला, बर्तन, कपड़े सब जल गए। घर में लगी आग की लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और प्राइवेट समरसेविल चलाकर पानी व धूल आदि डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया गया। मगर तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर खाख हो गया।

यह भी देखें…श्रमिकों के शवों को पहुंचाने नहीं गए लेखपाल, हो गए 5 सस्पेंड

परिजन तत्काल झुलसी महिला को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से उसे गंभीरावस्था में हैलट अस्पताल कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। स्वाती की शादी तीन वर्ष पूर्व उमेश कुशवाहा निवासी लहरापुर के साथ हुई थी उसके एक वर्ष का पुत्र है। ग्रामीणों की सूचना पर सहायल थाना के उपनिरीक्षक उदय प्रकाश मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए।

PHOTO BY-TEJAS KHABAR

यह भी देखें…श्रमिक स्पेशल ट्रेन में गूंजी किलकारी

You may also like

Leave a Comment