Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया वैदिक इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार का हुआ लोकार्पण

वैदिक इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार का हुआ लोकार्पण

by Tejas Khabar
वैदिक इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार का हुआ लोकार्पण

दिबियापुर। शुक्रवार को वैदिक इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार का लोकार्पण विधालय के अध्यक्ष रामकुमार अवस्थी के करकमलो द्वारा सम्पन्न हुआ जिसमे विधालय प्रबंध समिति के सभी सम्मानित सदस्य, प्रधानाचार्य डॉक्टर सन्तोष कुमार शुक्ल व सभी सम्मानित शिछक,डॉक्टर महावीर प्रसाद शुक्ल पूर्व प्राचार्य आदि उपस्थित रहे। वैदिक इण्टर कॉलेज दिबियापुर में अक्षय तृतीया और परसुराम जयंती के अवसर पर विद्यालय के नव निर्मित मुख्य द्वार का उद्घाटन प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्यों डॉ अजब सिंह यादव, ज्ञानेन्द्र नाथ गुप्त, अशोक कुमार कुशवाहा(उपाध्यक्ष), राम कुमार अवस्थी(अध्यक्ष), वरिष्ठ सदस्य एस0पी0गुप्ता, अविनाश सचान तथा वी0जी0एम0 महाविद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ एम0पी0 शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

यह भी देखें : अयोध्या में रामसेवकपुरम् में लगी भीषण आग

सन 1963 में स्थापित विद्यालय औरैया जनपद के इतिहास में पुरातन एवं प्रतिष्ठित माना जाता है। यहां के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ अजब सिंह यादव माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके है, अपने संबोधन में उन्होंने विद्यालय की गरिमामयी इतिहास को याद करते हुए बताया कि जमुहाँ ग्राम सभा का इस संस्था को भूमि उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान है साथ ही साथ संस्थापक सदस्यों यथा स्व0 श्री जसवंत सिंह जी, स्व0 राम चन्द्र सिंह जी, स्व प्रताप सिंह जी, स्व राम कृष्ण जी, स्व राम नाथ गुप्ता जी, स्व प्रभु दयाल सिंह जी , श्री सत्य कृष्ण शुक्ल जी जिन्हें सप्तऋषि मंडल कहा जाता है का अतुलनीय योगदान है।

यह भी देखें : भाजपा का इंडिया गठबंधन कर देगा पूरी तरह से सफाया : शिवपाल

इस समारोह को अध्यक्ष राम कुमार अवस्थी , उपाध्यक्ष अशोक कुशवाहा आदि सदस्यों ने भी संबोधित किया। अंत में सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ संतोष कुमार शुक्ल ने कार्यक्रम समापन की घोषणा की । इस अवसर पर जितेन्द्र सिंह, आनंद शुक्ला,बीना शर्मा, अजय मिश्र, सी०पी०कुशवाहा, सुशील कुमार, हर्षवर्धन, डॉ अमन, डॉ अजय गिरी, विज्ञान शिक्षक मोहित सिंह, राजेश शुक्ल, अमरेन्द्र तिवारी, अवधेश राजपूत,कल्पना यादव, रश्मि, स्वेता, नीलम पाल, सौरभ शर्मा आदि शिक्षक तथा लोकेन्द्र नाथ,नीलम, कोमल सिंह,राहुल, सुरेन्द्र, पंकज, संतोष कुमार आदि कर्मचारी आदि शिक्षक व कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।

You may also like

Leave a Comment