Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया ब्राह्मण समाज ने गर्मजोशी के साथ मनाया भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव

ब्राह्मण समाज ने गर्मजोशी के साथ मनाया भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव

by Tejas Khabar
ब्राह्मण समाज ने गर्मजोशी के साथ मनाया भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव

दिबियापुर। नगर में भगवान परशुराम का प्रकोटत्सव ब्राह्मण समाज के साथ अन्य समाज के सनातनियों ने धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत दिबियापुर नगर के परमहंस धाम बगिया से शोभा यात्रा के साथ प्रारंभ हुई। शोभा यात्रा में परशुराम के भेष में रथ पर सवार होकर पंडित पुष्पराज अग्नीहोत्री लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए थे । शोभा यात्रा परमहंस धाम बगिया से प्रारंभ होकर भगवतीगंज मुख्य बाजार से होती हुई गुंजन तिराहा से ओवर ब्रिज पार करती हुई फफूंद चौराहा होती हुई थाना तिराहा से दुर्गा मंदिर तिराहा और औरैया रोड ककराही पुलिया होती हुई कार्यक्रम स्थल वैभही गार्डन में समाप्त हो गई शोभायात्रा में चल रही अपार भीड़ में सम्मिलित महिलाओं और पुरुषों का जगह-जगह नगर के लोगों ने ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक और स्वीट के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत सम्मान किया।

यह भी देखें : भारत की जनता को आत्मनिर्भर बनाने तक लड़ती रहेगी कांंग्रेस: प्रियंका

कार्यक्रम में पहले वक्ता के रूप में पंडित राघवेन्द्र दुबे जी ने भगवान परशुराम के छठवें अवतार का वर्णन करते हुए कहा कि उनके जन्म को अक्षय तृतीया के रूप में मनाया जाता है। साथ ही उन्होंने भगवान के 10 स्वरूपों का भी वर्णन विस्तार से किया। डाक्टर एमपी शुक्ला प्राचार्य वीजीएम ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान परशुराम विष्णु के छठवें अवतार होने के साथ साथ अपने पांचों पुत्रों में सबसे आज्ञाकारी पुत्र थे। गिरीश तिवारी जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन में ही शक्ति होती है इसलिए हम लोग सभी एकजुटता के साथ रहें ।तभी हम सबकी भलाई संभव है। योगेश्वर पांडे ने मात्रशक्ति की शक्ति का महिमा मंडल किया और युवा शक्ति को कभी गलती न करने की सलाह दी। बृज किशोर तिवारी प्रदेश सचिव ब्राह्मण एकता परिषद उत्तर प्रदेश ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान परशुराम ने बहुत से कल्याणकारी कार्य किए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम के समय ऐसे नक्षत्र और समय का कालखंड आया जोकि किसी भी प्राणी को नसीब नहीं हुआ।

यह भी देखें : महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान हादसा टला

नीरज चौधरी प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण एकता परिषद ने अपने सम्बोधन में कहा कि अभी भी भगवान परशुराम जीवित अवतार में हैं ।‌ लोग कहते हैं कि भगवान परशुराम ने किसी वर्ग विशेष के राजाओं का संहार किया था। वह सरासर गलत है। उन्होंने केवल दुष्ट और आततायी लोगों का ही संहार किया था। अंत में आखिरी वक्ता के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित भगवान परशुराम की वेशभूषा में उपस्थित पंडित पुष्पराज अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में कहा कि ब्राह्मण समाज में जन्मे महापुरुषों का वर्णन करते हुए कहा कि ब्राह्मणों ने हर समय हर काल में प्रमुख भूमिका निभाकर समाज का सिर ऊंचा करने का काम किया है। शोभा यात्रा के मुख्य संरक्षक राजेश कुमार अग्निहोत्री प्रधानाचार्य प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद ने सफल संचालन किया।

यह भी देखें : समान नागरिक संहिता देश की जरुरत: केशव मौर्य

कार्यक्रम में राघव मिश्रा चैयरमेन दिबियापुर, सुशील दुबे,लालजी अवस्थी, योगेश कुमार दुबे, कमलेश अवस्थी, अरुण कुमार त्रिपाठी, कमलेश कुमार दुबे, रमेश चंद शुक्ला ,सुरेश चंद शुक्ला, अरुण कुमार त्रिवेदी, आकाश मिश्रा, अनिल कुमार तिवारी, सुनील तिवारी, प्रवीण शुक्ला, निशांत चौबे, संतोष मिश्रा, रवि तिवारी, डॉ रामचंद्र दीक्षित, कैप्टन योगेश कुमार त्रिपाठी, अरुण कुमार तिवारी, अनिल दीक्षित, अरविंद त्रिवेदी, शिवनारायण दीक्षित, मनमोहन सिंह सेंगर जिला महासचिव अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संघ औरैया, रामकुमार अवस्थी पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी दिबियापुर, विमलेश कुमार राजपूत, सीपू शुक्ला ,महेश चंद्र, चन्द्रकांति मिश्रा, श्रद्धा मनु चौहान, आराधना, स्नेहलता ,पुष्पा देवी संध्या, तिवारी के अलावा सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे ।

You may also like

Leave a Comment