Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेश समान नागरिक संहिता देश की जरुरत: केशव मौर्य

समान नागरिक संहिता देश की जरुरत: केशव मौर्य

by Tejas Khabar
समान नागरिक संहिता देश की जरुरत: केशव मौर्य

देवरिया। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को कहा कि समान नागरिक संहिता लागू करना देश की जरुरत है और यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रमुख एजेण्डा रहा है। देवरिया में भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी के नामांकन से पहले पत्रकारों से बातचीत में श्री मौर्य ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने और समान नागरिक संहिता लागू करना भाजपा का प्रमुख एजेंडा रहा है।

यह भी देखें : क्या साक्षी महाराज तीसरी बार जीत कर लगा पाएंगे उन्नाव लोक सभा से हैट्रिक

आज अयोध्या में राम लला का भव्य मंदिर बन गया है। अनुच्छेद 370 समाप्त हो चुका है और बाकी जो काम (समान नागरिक संहिता) बचा है, वो भी समय पर पूरा हो जायेगा। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण को बिगाड़ने का कोई दोषी है, तो वह कांग्रेस है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए कांग्रेस ने अपने शासन काल में कोई नीति नहीं बनाई। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सब एक ही शादी करें और एक निश्चित संख्या में बच्चें पैदा करें।

You may also like

Leave a Comment