Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया कमल जब खिलता है तो देश का मान सम्मान बढ़ता है _ स्वतंत्र देव सिंह

कमल जब खिलता है तो देश का मान सम्मान बढ़ता है _ स्वतंत्र देव सिंह

by Tejas Khabar
कमल जब खिलता है तो देश का मान सम्मान बढ़ता है _ स्वतंत्र देव सिंह

बिधूना और औरैया में भाजपा के बूथ सम्मेलन को किया संबोधित

औरैया। लोकसभा चुनाव 2024 में जीत दर्ज करने के लिए राजनीतिक पार्टिया चुनावी मैदान में उतर चुकी है। सभी पार्टियों के वरिष्ठ नेता भी चुनावी मैदान में उतरकर वोटरों को साधने में लगे हुए हैं। इसी के तहत उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बूथ अध्यक्ष सम्मेलन कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के बिधूना विधानसभा के जे टी गेस्ट हाउस में व इटावा लोकसभा क्षेत्र के औरैया विधानश्भा के तिलक इंटर कालेज में गुरुवार को पहुंचे। जहां उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा , बसपा, कांग्रेस कोई पार्टी नहीं है। इन्हें जनता जनार्दन ने नकार दिया है और देश की 140 करोड़ जनता ने मोदी जी को स्वीकार किया है। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस चुनाव में इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि उनके बूथ पर 90% मतदान कराया जाए।

यह भी देखें : आग लगने से आधा दर्जन किसानों की 11 बीघे गेहूं की फसल हुई खाक

मतदाता उनके लिए एक तरफ मतदान करें, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अनेकों बड़े-बड़े काम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि देश में करोड़ों लोगों के पास अपना आवास है और लोगों को आयुष्मान जैसी योजना का लाभ मिल रहा है। आज कानून का राज कायम है और लोग सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ‘आज बेटियां महफूज है और किसान भी खुशहाल है’। इस बार जनता खुद चुनाव लड़ रही है और वोट दे रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम के आधार पर 2024 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी चुनावी जीत दर्ज करेगी, क्योंकि आज प्रदेश में कानून का राज है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहले लोग 5 बजे घर से निकलने में डरा करते थे, लेकिन आज रात को 12 बजे भी बेफिक्र होकर घूमते हैं और टहलते हैं।

यह भी देखें : ब्रेक शू जलने से आधे घंटे कंचौसी रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही मालगाड़ी

आज बेटियां महफूज है और किसान भी खुशहाल है। बिधूना में हुए बूथ सम्मेलन में कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी आनंद सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता , जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे,बिधूना विधानसभा में प्रत्याशी रही रिया शाक्य,भाजपा नेता अनिल शुक्ला,अभय सेंगर, बिधूना ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श सेंगर सहित बिधूना विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा प्रभारी,संयोजक सहित जिला महामंत्री कौशल राजपूत,जिला महामंत्री धीरेंद्र सिंह गौर व सभी बूथ अध्यक्ष एवं औरैया के बूथ सम्मेलन में जिला प्रभारी ,जिलाध्यक्ष के अलावा इटावा सांसद प्रो डा रामशंकर कठेरिया,इटावा लोकसभा प्रभारी नीरज चतुर्वेदी,संयोजक रजनीश पांडेय,जिला महामंत्री शिव सिंह भारती,जिला महामंत्री कुलदीप दुबे,मंडल प्रभारी अमर चंद्र राठौर, लल्ला शर्मा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment