Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरइटावा इटावा मे चंबल सेंचुरी में तेंदुओ के आतंक से खासी दहशत

इटावा मे चंबल सेंचुरी में तेंदुओ के आतंक से खासी दहशत

by Tejas Khabar
इटावा मे चंबल सेंचुरी में तेंदुओ के आतंक से खासी दहशत

इटावा।राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी से जुड़े उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बीहड़ों में तेंदुओ का आतंक लोगो में खासी दहशत मचाए हुए है।
एक के बाद एक करके लगातार तेंदुओ के सामने आने की सूचनाएं ग्रामीणों के जरिए पुलिस और राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी के अफसरों को मिल रही हैं। सेंचुरी के अधिकारी और कर्मी तेंदुए को पकड़ने के लिए नगाड़े आदि बजा कर सर्च अभियान चला रहे हैं। सेंचुरी के इटावा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी हरि किशोर शुक्ला ने रविवार को यहां बताया कि इटावा जिले में सहसों थाना क्षेत्र के अंतर्गत टिटावली गांव के पास बीहड़ों में एक तेंदुआ देखे जाने के कारण गांव वालों में हड़कंप मचा हुआ। कई बार अलग अलग स्थानों पर तेंदुआ देखें जाने के चलते ग्रामीण दहशत में है।

यह भी देखें : कानपुर देहात में भीषण हादसा, पति-पत्नी व तीन बच्चों की जलकर मौत, बचाने में बुजुर्ग मां भी झुलसी

अपने बच्चों और जानवरो की सुरक्षा कर रहे है। तेंदुए की चहल कदमी के बाद चंबल सेंचुरी के अफसर सर्च अभियान चला रहे है लेकिन तेंदुआ अभी तक सेंचुरी के अफसरों की नजर में नहीं आया है। तेंदुए को देखने वाले प्रत्यक्षदर्शी रोहित यादव ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ खेत पर सरसों काटने गया था, तभी देखा एक तेंदुआ उसकी मोटर साइकिल के पास आ गया, हम अपनी बहन को वहां से लेकर भागे और जिस पर तेंदुआ पीछे आया लेकिन हम लोग एक जगह छुप गए जिसके बाद वह चला गया। इसकी जानकारी हमने ग्रामीणों को दी |

यह भी देखें : औरैया के जय विलास डॉ0 भीमराव आंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केन्द्र के उपाध्यक्ष बने,रामनाथ कोविंद के रहे हैं सलाहकार

पुलिस की ओर से ऐसा कहा गया है कि सुबह साढ़े आठ बजे के आसपास ग्रामीणों ने एक तेंदुए को देखा है जिसकी सूचना चंबल सेंचुरी के अधिकारियों को दे दी गई है। जिसके बाद वन कर्मियों ने सक्रिय हो उस तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की लेकिन तेंदुआ नही दिखा।
बताया जा रहा है कि बीहड़ क्षेत्र में अक्सर तेंदुए देखें जाते रहे है कई बार तेंदुओं ने जानवरो और इंसानों पर हमला भी किया है लेकिन ग्रामीणों की सजगता के चलते तेंदुए ग्रामीण आबादी क्षेत्र से दूर हो जाते है लेकिन खाने की तलाश में यह जंगली जानवर आबादी में घुस आते है। सहसो क्षेत्र में कई दिनों से तेंदुए की चहल कदमी देखी जा रही थी।

You may also like

Leave a Comment