Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया जन्मोत्सव पर याद किये गये व्यापारियों के पितामह पंडित श्याम बिहारी मिश्रा

जन्मोत्सव पर याद किये गये व्यापारियों के पितामह पंडित श्याम बिहारी मिश्रा

by Tejas Khabar
जन्मोत्सव पर याद किये गये व्यापारियों के पितामह पंडित श्याम बिहारी मिश्रा
  • उद्योग व्यापार मंडल मिश्रागुट के तत्वावधान में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
  • 85 वां जन्मोत्सव श्रद्धांजलि कार्यक्रम का हुआ आयोजन, आमजनों को बांटी गई शिकंजी

औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के जिला अध्यक्ष राजेश उर्फ बबलू बाजपेई के नेतृत्व में युवा व्यापार मंडल, महिला व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंच, उत्तर प्रदेश आईटी सेल व समस्त व्यापारिक संगठन एवं सम्मानित सदस्यगणों के पदाधिकारियों ने व्यापारी नेता रहे स्वर्गीय पंडित श्याम बिहारी मिश्रा का भावपूर्ण स्मरण कर जन्मोत्सव श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मिश्रा व्यापारियों के मसीहा थे, उन्होंने जीवन भर व्यापारियों की बेहतरी के लिए संघर्ष किया,व्यापारियों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

यह भी देखें : फर्जी घटना दर्शाकर खतरनाक साक्ष्य गढ़ने के सम्बन्ध में अभियुक्त गिरफ्तार

बुधवार को होमगंज स्थित व्यापारी एकत्र होकर आयोजित पंडित श्याम बिहारी मिश्रा का जन्मोंत्सव मनाया और आने जाने वाले राहगीरों को शरबत (शिकंजी) का वितरित किया। जिला अध्यक्ष राजेश उर्फ बबलू बाजपेई ने कहा कि स्वर्गीय श्याम बिहारी मिश्रा व्यापारियों के मसीहा थे। उन्होंने उस समय व्यापार मंडल की नींव रखी जिस समय इंस्पेक्टर राज जोरों पर था। उन्होंने व्यापारियों के हकों की लड़ाई के लिए देश भर के व्यापारियों को एकजुट किया और इंस्पेक्टर राज को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

यह भी देखें : तीसरे चरण के चुनाव में भाजपा का सफाया तय : अखिलेश यादव

आज उनके पदचिह्नों पर चलकर व्यापारियों के हितों की रक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मिश्रा के जन्मदिन आठ मई को व्यापारी दिवस घोषित किया जाए। इस दौरान स्वतंत्र अग्रवाल, सतीश वर्मा, अमर बिश्नोई, मयंक शुक्ला, रमन मिश्रा, रितेश गुप्ता, रानू पांडे, सक्षम गुप्ता, आरती नंदन तिवारी, समरान नसीम, गोल्डी सरदार, मंजीत सरदार, माधव मराठा, रामू गुप्ता, दीपक पुरवार, अनिल दुबे, जितेंद्र भदौरिया, मनीष अग्रवाल, शिवकुमार (छुन्ना) श्रीवास्तव, गोविंद पाठक, मनीष गुप्ता, रमन मिश्रा, हीरा वर्मा, संजीव वर्मा आदि व्यापार मंडल विभिन्न संगठनों के व्यापारी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment