Home देश पहले स्टीम फायर इंजन का सफल परीक्षण अमेरिका में हुआ ,चार्ल्स द्वितीय ने मुंबई को किया था ईस्ट इंडिया कंपनी के हवाले

पहले स्टीम फायर इंजन का सफल परीक्षण अमेरिका में हुआ ,चार्ल्स द्वितीय ने मुंबई को किया था ईस्ट इंडिया कंपनी के हवाले

by
पहले स्टीम फायर इंजन का सफल परीक्षण अमेरिका में हुआ
पहले स्टीम फायर इंजन का सफल परीक्षण अमेरिका में हुआ

भारत एवं विश्व के इतिहास में 27 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

इंग्लैंड के शासक चार्ल्स द्वितीय ने 1668 में बाॅम्बे (अब मुम्बई) को ईस्ट इंडिया कंपनी के हवाले किया था।

अंग्रेजी सिंहासन से जेम्स तृतीय के दावेदार दुनकिर्क को 1708 में हटाया गया।

पहले स्टीम फायर इंजन का सफल परीक्षण वर्ष 1841 में आज के ही दिन अमेरिका के न्यूयॉर्क में किया गया था ।

यह भी देखें : रामलला के दर्शन करने आ सकते हैं योगी, तैयारियां जोर शोर से

जर्मनी के एक अन्य भौतिकशास्त्री तथा गणितज्ञ वेलहेलम रोंगटन का जन्म 1845 में हुआ। उन्होंने सन् 1895 ईसवी में विशेष किरण एक्सरे का पता लगाया।

भारत के मुसलमानों के लिए आधुनिक शिक्षा की शुरूआत करने वाले सर सैयद अहमद खान की आज है पुण्यतिथि। इन्होंने मुहम्मदन एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज की स्थापना की जो बाद में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी बना।

चार्ल्स द्वितीय ने मुंबई को किया था ईस्ट इंडिया कंपनी के हवाले
चार्ल्स द्वितीय ने मुंबई को किया था ईस्ट इंडिया कंपनी के हवाले चार्ल्स द्वितीय ने मुंबई को किया था ईस्ट इंडिया कंपनी के हवाले

यह भी देखें : भारत सरकार वोटर आईडी को आधार से लिंक करने की तैयारी में, जल्द ला सकती है बिल

इंग्लैंड और फ्रांस के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय रेडियो प्रसारण 1899 में इतालवी आविष्कारक जी मारकोनी द्वारा किया गया।

लिथुआनिया में 1944 में दो हजार यहूदियों की हत्या कर दी गई थी ।

पहला विश्व रंगमंच दिवस मनाने की शुरुआत 1961 में हुई।

यह भी देखें : यूक्रेन पर रूस के हमले तेज,पिछले 24 घंटों में 300 से अधिक विमानों को उड़ाया-जेलेंस्की का पुतिन से बातचीत का आग्रह

टेनेरीफ में 1977 में दो जंबो विमान हवाई पट्टी पर टकराने से दुनिया की सबसे भयानक विमान दुर्घटना हुई थी, जिसमें 583 लोग मारे गए थे।

अंतरिक्ष में अमेरिका के मिसाइल रोधी उपग्रह का परीक्षण 1989 में विफल हुआ।

अंतरिक्ष यान एंडेवर 2008 में पृथ्वी पर सफलतापूर्वक सुरक्षित लौटा।

भारत ने 2010 में उड़ीसा के चांदीपुर परमाणु प्रौद्योगिकी से लैस प्रक्षेपास्त्र धनुष और पृथ्वी 2 का सफल परीक्षण किया।

You may also like

Leave a Comment