Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुर देहात भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष व उनकी पत्नी ग्राम प्रधान के साथ दबंगों ने की मारपीट

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष व उनकी पत्नी ग्राम प्रधान के साथ दबंगों ने की मारपीट

by
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष व उनकी पत्नी ग्राम प्रधान के साथ दबंगों ने की मारपीट

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष व उनकी पत्नी ग्राम प्रधान के साथ दबंगों ने की मारपीट

  • पुलिस पर लापरवाही का आरोप

कानपुर देहात भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो० इस्लाम कुरैशी और उनकी पत्नी ग्राम प्रधान शाहनवाज आरफा के साथ विद्यालय में कायाकल्प का काम कराते समय गांव के दबंगों ने असलहा के दम पर की है। मारपीट के साथ महिला प्रधान ने दबंगो पर कपड़े फाड़ने और लूटपाट करने का आरोप लगाया है। पति पत्नी ने भागकर बचाई अपनी जान ग्रामीणों को आता देख मौके से दबंग फरार हो गए। मामला कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के आलमपुर ग्राम पंचायत के पीतमपुर गांव का है। जहां की महिला ग्राम प्रधान शहनाज आरफा बेगम अपने गांव के प्राइमरी विद्यालय पीतमपुर में शासन की मंशा के अनुरूप कायाकल्प का काम करा रही थी।

यह भी देखें: बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद उल मिलादुन्नबी का पर्व जगह-जगह निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी

वही उनके पति भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष इस्लाम कुरेशी मौके पर मौजूद थे। वहीं पर दबंग आरिफ रजा, जावेद और सोहेब युवक राइफल लेकर मारने के उद्देश्य से विद्यालय पहुंच गए और काम का विरोध करने लगे विरोध करने पर सभी लोगों ने महिला ग्राम प्रधान के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। साथ ही महिला ग्राम प्रधान के कपड़े भी फाड़ दिए बचाने आए पति भाजपा के अल्पसंख्यक समुदाय के जिलाध्यक्ष इस्लाम कुरैशी के साथ भी मारपीट की। दोनों ही पति-पत्नी ने विद्यालय के कक्षा में घुस कर अपनी जान बचाई व चीख-पुकार करने पर जब गांव के लोग बचाने पहुंचे तो उक्त सभी लोग मौके से फरार हो गए वहीं पीड़ित ग्राम प्रधान अपने पति के साथ इंसाफ के लिए थाने पहुंचे जहां पर शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने पुलिस पर कारवाही में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

You may also like

Leave a Comment