Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरइटावा सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय से ई ओपीडी का लाभ उठाएं

सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय से ई ओपीडी का लाभ उठाएं

by
PHOTO BY-TEJAS KHABAR

कोविड-19 महामारी के चलते यूनिवर्सिटी ने नियमित ओपीडी कर दी थी बंद, अब ई ओपीडी सेवा शुरू
कुलपति ने ई-ओपीडी
(टेलिमेडिसिन) सेवा का किया शुभारंभ

इटावा: सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में कोविड-19 महामारी के चलते बंद की गई नियमित ओपीडी की जगह सोमवार को ई-ओपीडी सेवा शुरू की गई।ई ओपीडी के जरिए चिकित्सा विश्वविद्यालय से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया जा सकेगा। विश्वविद्यालय के  कुलपति प्रोफेसर डॉ राजकुमार ने ई ओपीडी सेवा का शुभारंभ किया।
इस दौरान कुलपति प्रोफेसर राजकुमार ने  ई-ओपीडी में कार्यरत  चिकित्सकों तथा अन्य स्टाफ से बात कर ई-ओपीडी (टेलिमेडिसिन) के संचालन के सबंध में जरूरी निर्देश दिए। प्रति-कुलपति डा  रमाकांत यादव, संकायाध्यक्ष डाआलोक कुमार,कुलसचिव सुरेश चन्द्र शर्मा, ओएसडी डा0 शैलेन्द्र कुमार यादव, चिकित्सा अधीक्षक डा आदेश कुमार, कोविड-19 के अपर चिकित्सा अधीक्षक डा एसपीसिंह, ई-.ओपीडी (टेलिमेडिसिन) के प्रभारी डा अमित कान्त  नर्सिग अधीक्षिका लवली जेम्स, कोविड-19 के नोडल अधिकारी डा रमाकान्त रावत, मीडिया प्रभारी डा0 अमित सिंह आदि 
उपस्थित रहे।

यह भी देखें…शिवपाल सिंह यादव ने बंटवाएं मॉस्क और सेनिटाइजर

कुलपति प्रो0 डा राजकुमार ने कहा कि कोविड-19 महामारी केदृष्टिगत शासनादेश के क्रम में  नियमित रूप से संचालित ओपीडी को बन्द कर दिया गया है। अतः मरीजों की समस्याओं को दृष्टिगत् रखते हुए विश्वविद्यालय द्वारा आज से प्रातः 08.00 बजे से टेलीमेडिसिन ओपीडी सेवा शुरू कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि टेलीमेडिसिन ओपीडी सेवा प्रतिदिन सोमवार से शनिवार (सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर) प्रातः 08.00 बजे से 04.00 बजे तक संचालित की जाएगी। मरीज विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए  गए नम्बरों पर वाह्टस एप फोन नं0 द्वारा प्रातः 08.00 बजे से प्रातः 10.00 बजे तक निःशुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इसके बाद 10.00 बजे से चिकित्सक मरीज को फोन कर उनकी परेशानी सुनकर चिकित्सकीय परामर्श देंगे व परामर्श लिखी ओपीडी स्लिप की फोटो लेकर उसे मरीज के व्हाट्सएप नम्बर पर भेज देंगे। प्रो0 (डा0) राजकुमार ने यह भी बताया कि अब मरीज घर बैठे कम्प्यूटर या स्मार्ट फोन के जरिये विडियो या आडियो काॅल से डाक्टरों से परामर्श लें सकेंगे। यूपी समेत देश भर के मरीज ई-ओपीडी का लाभ ले सकेंगे। नये और पुराने मरीजों को बीमारी के मुताबिक सम्बन्धित विभाग के दिये नम्बर पर सम्पर्क करना होगा। इस सुविधा के जरिये मरीज डाक्टरों से सीधे संवाद कर सकेंगे, बीमारी का विस्तृत विवरण देने के साथ ही जाॅच रिपोर्ट को व्हाट्सएप, ई-मेल, विडियो कान्फ्रेन्सिंग सुविधा के माध्यम से भेज सकेंगे।
निम्न विभागों में टेलीमेडिसिन सेवा शुरू की गयी है।

यह भी देखें…सड़कों से एकत्र किए श्रमिक, 70 बसों से भेजे गए घर

PHOTO BY-TEJAS KHABAR

निम्न विभागों में टेलीमेडिसिन सेवा शुरू की गयी है।
01 जनरल सर्जरी (General Surgery) 7275254531
02 जनरल मेडिसिन (General Medicine) 7275254532
03 श्वांस रोग (Respiratory/Pulmonary Medicine) 7275254533
04 बाल रोग (Paediatric) 7275254534
05 स्त्री एवं प्रसूति रोग (Obs. & Gynae) 7275254535
06 नाक, कान गला (ENT) 7275254536
07नेत्र रोग (Ophthalmology) 7275254537
08 अस्थि रोग (Orthopedics) 7275254538
09 चर्म रोग (Skin & VD) 7275254539
10 मानसिक रोग (Psychiatry)  7275254540
11 दन्त रोग (Dental) 7275254541

You may also like

Leave a Comment