Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरक़न्नौज अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले कन्नौज में सपा एमएलसी के घर छापा 2022 के लिए 22 फूलों वाला समाजवादी इत्र किया था लांच

अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले कन्नौज में सपा एमएलसी के घर छापा 2022 के लिए 22 फूलों वाला समाजवादी इत्र किया था लांच

by
अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले कन्नौज में सपा एमएलसी के घर छापा 2022 के लिए 22 फूलों वाला समाजवादी इत्र किया था लांच
अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले कन्नौज में सपा एमएलसी के घर छापा 2022 के लिए 22 फूलों वाला समाजवादी इत्र किया था लांच
  • एक अन्य व्यापारी के घर भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड

कन्नौज। बड़ी खबर यूपी के कन्नौज से सामने आई है। सुप्रभात सुबह यहां समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य पुष्पराज जैन पंपी के घर और कार्यालय पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। बताया जाता है कि आयकर विभाग की टीम सुबह करीब 7:00 बजे एमएलसी पुष्पराज जैन के घर पहुंची विभाग की टीम करीब 50 ठिकानों पर जांच कर रही है। पुष्प राज जैन का भी इत्र का बड़ा कारोबार है। उन्होंने 2022 के लिए 22 फूलों वाला समाजवादी इतर लांच किया था। पीयूष जैन के यहां छापामारी के बाद से पुष्पराज जैन चर्चा में थे। आया जा रहा है कि कन्नौज में एक और कार्यवाही के आवास पर आयकर विभाग की टीमें छापेमारी कर रही हैं। बता दें कि आज ही समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कन्नौज आकर प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं।

यह भी देखें : आयकर विभाग का समाजवादी परफ़्यूम पर निशाना, इत्र कारोबारी के ठिकानो पर छापे

सूत्रों के अनुसार पम्पी के कन्नौज स्थित घर पर सुबह सात बजे से आयकर विभाग से छापेमारी शुरु हुयी थी। समझा जाता है कि हाल ही में ‘समाजवादी परफ्यूम’ बनाने वाले इत्र कारोबारी पम्पी जैन ही हैं। समझा जाता है कि आयकर विभाग ने पम्पी के अलावा कन्नौज के अन्य इत्र कारोबारियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की है। इस बीच सपा ने ट्वीट कर पार्टी के विधायक के घर पर छापेमारी को लेकर भाजपा पर तंज भी कसते हुये आयकर विभाग को भाजपा का परम सहयोगी बताया। सपा के आधिकारिक ट्वीटर हेंडिल से किये गये ट्वीट में कहा गया, “पिछली बार की अपार विफलता के बाद इस बार भाजपा के परम सहयोगी आयकर विभाग ने सपा एमएलसी पुष्पराज जैन और कन्नौज के अन्य इत्र व्यापारियों के यहां पर आखिर छापे मार ही दिये है।

यह भी देखें : सरकार की नीतियों का विरोध कर सपा ने कराया ताकत का अहसास

डरी भाजपा द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग, यूपी चुनावों में आम है। जनता सब देख रही है, वोट से देगी जवाब।”
इससे पहले आयकर विभाग ने कन्नौज के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानों पर पिछले कुछ दिनों से चल रही छापेमारी में लगभग 200 करोड़ रुपये की नकदी और 75 किग्रा से अधिक सोना चांदी बरामद किया था। आयकर विभाग का दावा है कि यह किसी व्यक्ति के घर से मिली रकम की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी थी।

यह भी देखें : सपा कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों की समस्याओं को करेंगे दूर – संजय गर्ग

पीयूष जैन के कन्नौज और कानपुर स्थित ठिकानों पर छापेमारी के दौरान ही पम्पी जैन का नाम भी सामने आया था। उस समय सपा नेताओं ने पीयूष जैन द्वारा सपा इत्र बनाये जाने संबंधी रिपोर्टों का खंडन किया था। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इत्र कारोबारी पीयूष जैन से सपा का कोई संबन्ध नहीं होने का खुलासा करने के लिये आज कन्नौज में ही संवाददाता सम्मेलन बुलाया था। इससे पहले ही पम्पी जैन के कन्नौज स्थित घर पर आयकर छापेमारी शुरु हो गयी। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड या आयकर विभाग की ओर से छापेमारी को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है।

You may also like

Leave a Comment