Home विश्व ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की आज के ही दिन हुई थी स्थापना, अमेरिका में खुला था पहला बैंक

ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की आज के ही दिन हुई थी स्थापना, अमेरिका में खुला था पहला बैंक

by
ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की आज के ही दिन हुई थी स्थापना, अमेरिका में खुला था पहला बैंक
ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की आज के ही दिन हुई थी स्थापना, अमेरिका में खुला था पहला बैंक

भारत और विश्व के इतिहास में 31 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना 1600 में।

अमेरिका में पहला बैंक 1781 में ‘बैंक ऑफ नॉर्थ अमेरिका खुला।

पेशवा बाजीराव द्वितीय को 1802 में ब्रिटिश संरक्षण प्राप्त हुआ।

महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने 1929 में लाहौर में पूर्ण स्वराज्य के लिए आंदोलन शुरू किया।

साल 1944 के द्वितीय विश्व युद्ध में हंगरी ने जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

विश्व के 18 देशों ने 1949 में इंडोनेशिया को मान्यता दी।

यह भी देखें : डब्ल्यूएचओ ने कोरोना की तीसरी लहर के लिये किया आगाह, ओमीक्रोन ला सकता है सुनामी

इंडोनेशिया को 1964 में संयुक्त राष्ट्र से निष्कासित किया गया।

ब्रुनेई को 1983 में ब्रिटेन से आजादी मिली।

परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए भारत और पाकिस्तान ने एक समझौते पर 1988 में हस्ताक्षर किए जो 27 जनवरी 1991 से प्रभावी हुआ।

भारत ने 2001 में पाकिस्तान को 20 वांछित अपराधियों की सूची सौंपी।

ब्यूनर्स आयर्स (अर्जेन्टीना) के एक नाइट क्लब में आग लगने से 2004 में 175 लोगों की मौत।

सुरक्षा कारणों से संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2005 में मलेशिया में अपने दूतावास को अनिश्चित काल के लिए बंद किया।

म्यांमार की सैन्य सरकार ने 2007 में सात विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार किया।

चीन के शंघाई शहर में 2014 में नए साल की पूर्व संध्या पर मची भगदड़ में कम से कम 36 लोगों की मौत और 49 अन्य घायल।

यह भी देखें : नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने 1943 में ही पोर्ट ब्लेयर में फहरा दिया था भारत की आजादी का झंडा

You may also like

Leave a Comment