Home मनोरंजनबॉलीवुड 47 साल के हो गए बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया, इस तरह किया था रानू मंडल को लॉन्च

47 साल के हो गए बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया, इस तरह किया था रानू मंडल को लॉन्च

by
PHOTO BY-TEJAS KHABAR

मुंबई: बॉलीवुड सिंगर, म्‍यूजिक कंपोजर और एक्टर हिमेश रेशमिया का आज जन्मदिन है। सिंगर हिमेश रेशमिया आज 47 साल के हो गए हैं। हिमेश रेशमिया का जन्म 23 जुलाई 1973 को गुजरात में हुआ था। हिमेश रेशमिया ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद मानो लोगों पर हिमेश रेशमिया के गानों का खुमार सा चढ़ गया था। हर किसी के जुबान पर बस हिमेश रेशमिया के ही गाने हुआ करते थे। हालांकि यह दौर ज्यादा दिनों तक नहीं चला। हिमेश ने 2007 में फिल्म ‘आपका सुरूर’ से अपने एक्टिंग के सफर को शुरू किया था।

हिमेश रेशमिया भारतीय सिनेमा जगत के पहले से सिंगर हैं, जिन्हें उनके पहले डेब्‍यू गाने के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू सिंगर अवॉर्ड से नवाजा गया था। हिमेश रेशमिया ने कई सारे हिट सॉन्ग दिए हैं। ‘आशिक बनाया आपने’, ‘झलक दिखला जा’ जैसे सुपरहिट गाने बॉलीवुड को देने वाले हिमेश का पहला एल्बम ‘आप का सुरूर’ इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के इतिहास में सबसे ज्यादा बिकने वाला एल्बम है।

यह भी देखें…कमाई के मामले में दीपिका पादुकोण ने सभी अभिनेत्रियों को छोड़ा पीछे, रचा इतिहास

बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार और गायक हिमेश रेशमिया को भले ही खुद मौका बहुत देर से मिला हो। लेकिन उन्होंने अब तक के अपने करियर में बहुतों को मौके दिए हैं। उन्ही में से एक नाम रानू मंडल का भी आता है। हिमेश रेशमिया ने जहां रेलवे स्टेशन पर गाने वाली रानू मंडल को रातों रात स्टार बना दिया वहीं उन्होंने दीपिका पादुकोण को भी उनका पहला ब्रेक दिया था। जी हाँ ये बात बहुत कम लोग ही जानते होंगे। हालांकि आज शायद ही लोगों को उनका वो म्यूजिक वीडियो याद होगा जिसमें दीपिका पहली बार नजर आई थी।

यह भी देखें…प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के बाद अब विदेश में फंसे स्टूडेंट्स को घर लाएंगे सोनू सूद

सभी लोगों को पता है कि दीपिका पादुकोण की पहली हिंदी फिल्म ओम शांति ओम है। लेकिन कम लोग जानते हैं कि उससे पहले उन्होंने एक कन्नड़ फिल्म की थी. और उससे भी पहले वो स्क्रीन पर तब नजर आई थीं जब हिमेश ने अपने एक म्यूजिक वीडियो में दीपिका को काम दिया। हिमेश ने अपने करियर में बहुत लोगों को एक नाम दिया एक पहचान दिया।

यह भी देखें…खेतों की जुताई के बाद सलमान ने की खेतों में धान की रोपाई, वीडियो वायरल

You may also like

Leave a Comment