Home मनोरंजनबॉलीवुड खेतों की जुताई के बाद सलमान ने की खेतों में धान की रोपाई, वीडियो वायरल

खेतों की जुताई के बाद सलमान ने की खेतों में धान की रोपाई, वीडियो वायरल

by
खेतो की रोपाई करते सलमान खान

मुम्बई: भाईजान सलमान खान को किसानी का शौक चढ़ गया है। सलमान खान हमेशा से ही कुछ अलग करते हुए दिखते हैं जिसके कारण वह हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। इन दिनों लॉकडाउन के दौरान फिल्मी गलियारों में सन्नाटा है। किसी भी नई फ़िल्म की शूटिंग नहीं हो पा रही है। जिसके वजह से सितारे ज्यादातर वक्त अपना सोशल मीडिया पर ही बिता रहे हैं। तो वही सलमान खान हमेशा की तरह कुछ अलग करते हुए दिखाई दिए। सलमान खान इन दिनों अपने फॉर्म हाउस पर धान की खेती कर रहे हैं। लूलिया वंतूर भी सलमान खान के साथ धान की रोपाई कर रही है।

सलमान खान ज्यादातर वक्त अपना अपने फार्महाउस पर ही बिता रहे हैं। यहीं रहकर वह अपने अलग-अलग तरह के शौक को पूरा करते दिख रहे हैं। कुछ दिन पहले ही सलमान खान और जैकलिन फर्नांडीस ने फार्म हाउस पर एक सॉन्ग की शूटिंग की थी जिसने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया था। बीते कुछ दिनों से सलमान के खेती करते हुए कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में जहां वह ट्रैक्टर चलाते दिखें तो अब वह खेतों में धान की खेती करते दिख रहे हैं। सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से खुद यह वीडियो शेयर किया है।

View this post on Instagram

Rice plantation done . .

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

यह भी देखें…खेती में हाथ आजमा रहें है सलमान खान, भारी बारिश में ट्रैक्टर चलाकर की खेतों को जुताई…

सलमान खान ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान खान धान की रोपाई करते हुए नजर आ रहे हैं। वही उनके साथ एक्ट्रेस लूलिया वंतूर भी धान की खेती करते हुए दिखाई दे रही है। सलमान के साथ उनके कुछ कर्मचारी ही खेतों में धान की रोपाई कर रहे। पिछले कई दिनों से लगातार सलमान खान खेतों में काम कर रहे हैं कभी ट्रैक्टर चला रहे हैं तो कभी खेतों का जायजा ले रहे हैं। तो वहीं उन्होंने धान की रोपाई भी कर दी है।

यह भी देखें…पर्दे पर होने वाला है एक बड़ा धमाका, एक साथ नजर आएंगे दीपिका और प्रभास

सोशल मीडिया पर लोग सलमान खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं कुछ यूजर्स इसे महज दिखावा बता रहे हैं। सलमान खान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा ” धान की खेती पूरी हो गई है” सलमान खान अपने फॉर्म हॉउस पर कई तरह के पौधे भी लगा रखे है। जिसकी वीडियो वह शेयर करते रहते है।

यह भी देखें…रिया चक्रवर्ती ने आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर दो इंस्टाग्राम यूजर्स पर दर्ज कराया केस

You may also like

Leave a Comment