Home देशदिल्ली जोशी की अध्यक्षता में भाजपा सांसदों की बैठक

जोशी की अध्यक्षता में भाजपा सांसदों की बैठक

by Tejas Khabar
जोशी की अध्यक्षता में भाजपा सांसदों की बैठक

जयपुर/नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी की अध्यक्षता में उनके दिल्ली आवास पर प्रदेश भाजपा सांसदों की बुधवार को बैठक हुई। बैठक में गांव चलों अभियान सहित अन्य आगामी अभियानों एवं कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई साथ ही प्रदेश में डबल इंजन की सरकार द्वारा किस प्रकार विकास के और नए आयाम स्थापित किए जा सकते है, इस दिशा में भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन लाल मेघवाल एवं कैलाश चौधरी सहित भाजपा के अन्य सांसद मौजूद थे।

यह भी देखें : भाजपा का गांव चलो अभियान शुरू

जोशी ने कहा कि भाजपा में संगठनात्मक कार्यक्रम और बैठकें नियमित चलने वाली प्रक्रिया है। भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा सेवा कार्य और रचनात्मक कार्य करने के साथ ही मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गरीब तक पहुंचाने के लिए सेतु का काम करता है। देश में जब कोविड संकट आया तब भी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता सेवा कार्यों में जुटे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा राजनीतिक दल है जिसके पास दूरदर्शी और मजबूत नेतृत्व है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार मजबूत बन रहा है। मोदी सरकार के दस साल बेमिसाल रहें है, इन दस सालों में हाईवे, रेलवे, हवाई अड्डे, ग्रामीण एवं शहरी विकास, संचार, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसानो की उन्नति सहित हर क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुए है।

यह भी देखें : प्रकाश कालौनी में बदहाल इण्टर लाकिंग सड़क

उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने देश की दशा और दिशा बदली है। उनका कहना है कि जिन्होंने देश को लूटा है उनको लौटाना ही पडेगा, दुनिया में दो-दो युद्ध और सौ साल में आए सबसे बडे संकट के बावजूद हमारी सरकार ने महंगाई को लगातार नियंत्रण में रखा है, आज देश में कितना बड़ा बदलाव आया है, यह इससे समझा जा सकता है कि घर में मुखिया की जगह माताओं-बहनों ने ले ली है।

You may also like

Leave a Comment