Home मनोरंजनबॉलीवुड अक्षय कुमार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में लिया भाग, जॉलीएलएलबी 3 में काम करेंगे अक्षय कुमार!

अक्षय कुमार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में लिया भाग, जॉलीएलएलबी 3 में काम करेंगे अक्षय कुमार!

by
अक्षय कुमार ने ‘हर घर तिरंगा' अभियान में लिया भाग, जॉलीएलएलबी 3 में काम करेंगे अक्षय कुमार!

अक्षय कुमार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में लिया भाग, जॉलीएलएलबी 3 में काम करेंगे अक्षय कुमार!

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेते हुए अपने घर पर तिरंगा फहराया है। हमारा देश इस वर्ष आजादी के 75वर्ष पूरे कर रहा है। इस खास उत्सव को मनाने के लिए संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है, जिसमें लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहरान के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। हर घर तिरंगा कैंपेन में फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है और आजादी के 75वें साल का जश्न मनाते दिख रहे हैं। अक्षय कुमार ने भी हर घर तिरंगा अभियान को सपोर्ट किया है। अक्षय कुमार ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए तिरंगा की तस्वीर लगाई और लिखा, ‘आजादी के 75 साल का अमृत महोत्सव मनाने का वक्त आ गया है। गर्व से शान से #हर घर तिरंगा लहराने का वक्त आ गया है।’

जॉलीएलएलबी 3 में काम करेंगे अक्षय कुमार!

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार जॉलीएलएलबी 3 में काम करते नजर आ सकते हैं। अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है। चर्चा है कि अक्षय कुमार ने रक्षाबंधन के रिलीज होते ही अपनी अगली फिल्म को लेकर प्लानिंग शुरू कर दी है। अक्षय कुमार अपनी सुपरहिट फिल्म जॉली एलएलबी 2 की अगली किश्त को लेकर आने की तैयारी में हैं। कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार ने प्रोडक्शन कंपनी स्टार स्टूडियो और निर्देशक सुभाष कपूर के साथ बातचीत में हैं। अक्षय, सुभाष और स्टार स्टूडियो से जॉली एलएलबी की फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट को लेकर बात कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म मेकर फिल्म जॉली एलएलबी 3 को अगले साल 2023 की शुरुआत में ही फ्लोर पर लेकर जाने की तैयारी में हैं।फिल्म जॉली एलएलबी 3 को साल 2023 के अंत तक रिलीज करने की भी प्लानिंग में हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2013 में प्रदर्शित जॉलीएलएलबी में अरशद वारसी ने मुख्य भूमिका निभायी थी। इसके बाद वर्ष 2017 में प्रदर्शित जॉलीएलएलबी 2 में अक्षय कुमार ने काम किया था।

यह भी देखें: 15 अगस्त से दूरदर्शन पर प्रसारित होगा एकता कपूर का ‘ये दिल मांगे मोर’

You may also like

Leave a Comment