Home मनोरंजनबॉलीवुड रजनीकांत के साथ काम करेंगे रणवीर सिंह

रजनीकांत के साथ काम करेंगे रणवीर सिंह

by Tejas Khabar
रजनीकांत के साथ काम करेंगे रणवीर सिंह

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह, दक्षिण भारतीय सिनेमा के महानायक रजनीकांत के साथ काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि रजनीकांत ,लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनने वाली फिल्म थलाइवी 171 में काम करेंगे। इस फिल्म में रजनीकांत सोने की तस्करी करने वाले गैंगस्टर की भूमिका में होंगे।

यह भी देखें : गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में मुख्यमंत्री ने की गोसेवा

चर्चा है कि रणवीर सिंह भी इस फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। इस फिल्म के लिये रणवीर सिंह से संपर्क किया गया है। यदि सबकुछ सही रहा तो रणवीर सिंह पहली बार रजनीकांत के साथ काम करेंगे।

You may also like

Leave a Comment