Home ऑटोमोबाइल महिंद्रा की नई स्कोर्पियो – एन व्हाट्3 वर्ड्स टेक्नोलॉजी से लैस

महिंद्रा की नई स्कोर्पियो – एन व्हाट्3 वर्ड्स टेक्नोलॉजी से लैस

by
महिंद्रा की नई स्कोर्पियो - एन व्हाट्3 वर्ड्स टेक्नोलॉजी से लैस

महिंद्रा की नई स्कोर्पियो – एन व्हाट्3 वर्ड्स टेक्नोलॉजी से लैस

नयी दिल्ली। यात्री वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा पेश नयी स्कोर्पियो- एन में नेविगेशन के लिए एलेक्सा आधारित व्हाट्3वर्ड्स का उपयाेग किया गया है।कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि महिंद्रा ने पहली बार अपने किसी वाहन में इसका उपयोग किया है। इस नवीनतम ग्लोबल अड्रैस टेक्नोलॉजी के साथ ड्राइवर सिर्फ 3 शब्दों के द्वारा किसी भी दुर्गम जगह या अनजान सड़क को आसानी से नेविगेट कर सकते हैं।

यह भी देखें: दिल्ली के विधायकों की वेतन वृद्धि में भारी बढ़ोत्तरी, 66 फीसदी बढोत्तरी का विधेयक पारित

यह भी देखें: आपातकाल को कभी भूल नहीं सकता है देश : मोदी

अब महिंद्रा एलेक्सा व्हाट्3वर्ड्स नेविगेशन लाने वाला पहला भारतीय ऑटो निर्माता बन गया है। स्कोर्पियो-एन में यह लोकेशन टेक्नोलॉजी उपलब्ध है। इसके साथ यह एलेक्सा द्वारा सक्षम व्हाट्3वर्ड्स प्रदान करने वाला दुनिया का पहला पहला एसयूवी मॉडल भी बन गया है। जल्द ही इस प्रौद्योगिकी से लैस कई अन्य मॉडल की भी घोषणा की जाएगी।

यह भी देखें: सरकार ने आपदा प्रबंधन को पूर्व तैयारी आधारित बनाया : शाह

You may also like

Leave a Comment