Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महंत ईश्वरी दास ब्रह्मचारी और साध्वी सुलभा भारती को मिला निमंत्रण

22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महंत ईश्वरी दास ब्रह्मचारी और साध्वी सुलभा भारती को मिला निमंत्रण

by Tejas Khabar
22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महंत ईश्वरी दास ब्रह्मचारी और साध्वी सुलभा भारती को मिला निमंत्रण

फर्रुखाबाद | अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर तैयारी तेज गति से आगे बढ़ रही है। 22 जनवरी को मंदिर का उद्घाटन होगा और इसी दिन रामलला अपने जन्म स्थान यानी मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों धार्मिक अनुष्ठान किया जाएगा। तो वहीं लगातार देश भर के वीवीआईपी व साधु-संतों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा जा रहा है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि, श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फर्रुखाबाद से महंत ईश्वरी दास ब्रह्मचारी और साध्वी सुलभा भारती को निमंत्रण मिला है।

यह भी देखें : प्रधानाचार्य परिषद ने पूर्व विधायक व परिषद के मुख्य संरक्षक के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर जताया शोक

सुलभा भारती को लेकर जानकारी सामने आई है कि, उन्होंने अशोक सिंघल, उमा भारती और साध्वी ऋतम्भरा की पंक्ति में रहकर राम जन्म भूमि आंदोलन को आगे बढ़ाया था। वह 20 जनवरी को अयोध्या के लिए रवाना होंगी। लम्बे समय तक भिंड में रहीं सुलभा भारती की जन्म भूमि फर्रुखाबाद ही है। वह स्वामी योगानंद सरस्वती और स्वामी बाम देव महाराज से प्रभावित होकर 1984 में ही राम जन्म भूमि आंदोलन से जुड़ गई थीं। प्रखर वक्ता होने के नाते वह जल्द ही सुर्ख़ियों में आयीं और विहिप के संस्थापक अध्यक्ष अशोक सिंघल, उमा भारती और साध्वी ऋतम्भरा के साथ मंच साझा करने लगीं थीं। वही भगवान श्री राम लाल के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में फर्रुखाबाद से भी दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत जाएंगे।

यह भी देखें : महिलाओं की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार ने अपराधियों पर कसा शिकंजा, विपक्ष मुद्दाहीन : प्रकाश पाल

इसके लिए श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट द्वारा आमंत्रण भेजा गया है। आमंत्रण पत्र पाकर महंत ने खुशी जाहिर की है दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरी दास ब्रह्मचारी को श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय द्वारा आमंत्रण पत्र भेजा गया है। जिसमे कहां गया है कि लंबे संघर्ष के बाद श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का कार्य प्रगति पर है। पौष शुक्ल द्वादशी विक्रम संवत 2080 22 जनवरी 2024 को गर्भ ग्रह में रामलाल के नूतन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा का की जाएगी। आप इस पुनीत अवसर पर अयोध्या में उपस्थित रहकर प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने और महान ऐतिहासिक दिन की गर्म को बढ़ाएं। 21 जनवरी से पूर्व आने की योजना बनाएं ताकि आपको सुविधा हो आमंत्रण पत्र मिलने के बाद ने कहा कि वह अयोध्या में कई बार कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। लेकिन प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होना गर्व का विषय है।

You may also like

Leave a Comment