Home मनोरंजनबॉलीवुड 12 अक्टूबर को रिलीज होगी खेसारी-काजल राघवानी की ‘लिट्टी चोखा’

12 अक्टूबर को रिलीज होगी खेसारी-काजल राघवानी की ‘लिट्टी चोखा’

by
12 अक्टूबर को रिलीज होगी खेसारी-काजल राघवानी की ‘लिट्टी चोखा’
12 अक्टूबर को रिलीज होगी खेसारी-काजल राघवानी की ‘लिट्टी चोखा’

मुंबई। भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री काजल राघवानी की जोड़ी वाली फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ 12 अक्टूबर को रिलीज होगी। खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर 12 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। निर्माता प्रदीप के शर्मा और निर्देशक पराग पाटिल ने फिल्म लिट्टी चोखा के द्वारा बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित, उत्‍पीड़ित और पिछड़े जातियों के शोषण को उजागर किया है। इस फिल्म के माध्यम से जाति, धर्म और वर्ग में भेदभाव को खत्म करने का प्रयास किया गया है।

यह भी देखें : लखीमपुर कांड का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा पुलिस कार्यालय पहुंचा, पूछताछ जारी

सामाजिक मुद्दे पर आधारित इस फिल्म में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी के अलावा मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह, श्रुति राव, प्रीति सिंह, देव सिंह, प्रकाश जैस, करण पांडेय, उत्कर्ष, यादवेन्द्र यादव जैसे कलाकार भी हैं।

यह भी देखें : लखीमपुर हिंसा मामले में आज पुलिस के सामने पेश होगा आशीष मिश्र, मंत्री पिता ने कहा बेटा ‘निर्दोष’

गौरतलब है कि बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा.लि. के बैनर तले बनी फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ के निर्माता प्रदीप के शर्मा हैं। फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है।इस फिल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। सह निर्माता अनीता शर्मा और पदम सिंह हैं। फिल्म में सुमधुर संगीत ओम झा एवं मधुकर आनंद का है। गीतकार प्यारेलाल यादव, श्याम देहाती, यादव राज, कुंदन प्रीत, उमालाल यादव, आशुतोष तिवारी, टुनटुन यादव हैं।

You may also like

Leave a Comment