Home विश्व आज के ही दिन प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी, भारत रत्न शहनाई वादक बिस्मिल्ला खान का हुआ था निधन

आज के ही दिन प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी, भारत रत्न शहनाई वादक बिस्मिल्ला खान का हुआ था निधन

by
आज के ही दिन प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी
आज के ही दिन प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1790- जनरल मीडोस की अगुआई में ब्रिट्रिश सेना ने तमिलनाडु के डिंडिगुल पर कब्जा किया।
1915- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1931- पंडित विष्णु दिगंबर का निधन
1938- इटली के हाई स्कूलों में यहूदी शिक्षकों पर प्रतिबंध लगा।
1944- अमरीका, ब्रिटेन, रूस और चीन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र के संगठन की योजनाओं को लेकर मुलाकात की।
1959- हवाई अमेरिका का 50वां प्रांत बना।
1963- बुद्ध मंदिर पैगोडा में छापे के विरोध में दक्षिण वियतनाम में मार्शल लॉ की घोषणा।
1965- रोमानिया में संविधान लागू हुआ।

यह भी देखें : काबुल में अमेरिकी विमान से गिरकर 19 वर्षीय फुटबालर की मौत

1968- चेकोस्लोवाकिया के स्थानीय रेडियो द्वारा पराग्वे पर सोवियत संघ के नेतृत्व में हमले की घोषणा।
1972- भारत में वन्यजीव संरक्षण कानून को मंजूरी।
1997- पूर्वी चीन में चक्रवाती तूफ़ान विन्नी से 140 लोगों की मौत और तीन हजार लोग घायल।
1986- कैमरून में ज्वालामुखी विस्फोट से निकली जहरीली गैस करीब 2000 लोगों की मौत हो गई।
1988- भारत नेपाल सीमा पर आये तीव्र भूकंप से एक हजार लोगों की मौत।
1991- सोवियत संघ में राष्ट्रपति गोर्बाचोव अपदस्थ, मास्को में कर्फ़्यू, क्रान्ति विफल एवं गोर्बाचोव पुन: सत्ता में।
2003- संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफ़ी अन्नान ने इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया।
2005- बांग्लादेश और भारत की सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच संघर्ष विराम का समझौता सम्पन्न।
2006- भारत रत्न से सम्मानित प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खान का निधन।
2006- इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने नरसंहार ट्रायल में भाग लेने से इनकार किया।
2008- मून मिशन पर भारत ने नासा से हाथ मिलाया।

यह भी देखें : आज ही के दिन भारत ने मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर (एमबीआरएल) हथियार प्रणाली पिनाक का सफल परीक्षण किया

2008- श्रीनगर और ‘पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर’ की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा फिर शुरू।
2012- अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में इबोला वायरस से 20 लोगों की मौत।
2014- राफा में इजरायली हवाई हमले में हमास के तीन शीर्ष कमांडर मारे गए।

यह भी देखें : आज ही के दिन हुआ था भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का जन्म

You may also like

Leave a Comment