Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया भाजपा के साथ है पूरा ओबीसी समाजः रामचंद्र प्रधान

भाजपा के साथ है पूरा ओबीसी समाजः रामचंद्र प्रधान

by Tejas Khabar
भाजपा के साथ है पूरा ओबीसी समाजः रामचंद्र प्रधान

ओबीसी मोर्चा के युवा संवाद में एमएलसी एवं पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ने किया सभी 80 सीटें जिताने का आह्वान

औरैया। भाजपा एमएलसी एवं पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामचंद्र प्रधान ने कहा कि ओबीसी के हित में जितने निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने लिए हैं, उतने कभी नहीं लिए गए। यही कारण है कि पूरा ओबीसी समाज आज भाजपा के साथ है। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा परिवारवाद व भ्रष्टाचार की राजनीति करके ही देश और देश के लोकतंत्र तथा गरीबों को कमजोर करने का काम किया है। इससे देश की प्रगति बहुत धीमी गति से हो सकी लेकिन मोदी सरकार बनने के बाद 10 वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था एवं विकास चरम को छू रहा है। वह शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय तुर्कीपुर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आयोजित ‘युवा संवाद सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पिछड़े वर्गों के नौजवानों का आह्वान करते हुए कहा कि 2047 तक ‘विकसित भारत बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करना बहुत आवश्यक है। ।उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 80 सीटों को भाजपा को जिताकर कागजी महागठबंधन के सभी घटक दलों समाजवादी पार्टी व कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में यूपी में खाता भी नहीं खोलने दिया जाएगा।

यह भी देखें : भाजपा ओबीसी मोर्चे ने निकाली मोटरसाइकिल रैली

उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार से मोदी-योगी की डबल इंजन का सरकार में देश व प्रदेश के अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को संवैधानिक अधिकारों के साथ राजनैतिक अधिकार मिले हैं, उससे देश-प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के लोग मुख्य धारा से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में प्रदेश में पिछड़ा वर्ग समाज के युवक- युवतियों को शिक्षा एवं रोजगार से जोड़ते हुए उनको स्वावलम्बी बनाने में हमारी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने आने वाले लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओ से अपील करते हुए कमल के फूल को जिताकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनवाने का संकल्प लेकर कार्य करे।भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष माधव सिंह राजपूत ने सम्मेलन में सभी को आश्ववत किया की लोकसभा चुनाव में पिछड़ा मोर्चा पूरी मेहनत कर कमल के फूल को जिताने का कार्य करेगा।

यह भी देखें : खड़गे ने भाजपा पर लगाया चुनावी बॉन्ड के दुरुपयोग का आरोप, की जांच की मांग

वही भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष माधव सिंह राजपूत ने सभी अतिथियों का मालार्पण , शाल्यार्पण, पगड़ी पहनाकर एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। इस अवसर पर पिछड़ा मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री एवं मोर्चा की जिला प्रभारी अंगूरी पाल, अमर सिंह राजपूत,,कार्यकम संयोजक सहदेव सिंह, दिबियापुर चेयरमैन राघव मिश्रा,भाजपा जिला महामंत्री शिव सिंह भारतीय,भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर चंद्र राठौर ,पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री उत्तम सिंह राजपूत,महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू सिंह चौहान,सोशल मीडिया के जिला संयोजक सौरभ राजपूत आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी देखें : आस्था पर प्रहार करते थे विपक्ष के लोग: योगी

आप पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित कई प्रधान हुए भाजपा में शामिल

औरैया। भाजपा जिला कार्यालय तुर्कीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में आप पार्टी के प्रबुद्ध मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र बाथम ने अपने आधा सैकड़ा से ज्यादा कार्यकर्ताओ के साथ भाजपा में शामिल हुए। वही भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता के निर्देशन में भाजपा जिला महामंत्री शिव सिंह भारतीय के नेतृत्व में अरविंद सविता भगौतीपुर प्रधान,राज नारायण सविता गुहानीखुर्द प्रधान,नाथूराम सविता असेवा प्रधान,विवेक प्रधान प्रतिनिधि भाजपा में शामिल हुए। पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवम एमएलसी रामचंद्र प्रधान व भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने भाजपा का पट्टिका डालकर स्वागत किया।

You may also like

Leave a Comment