Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया डीएम,एसपी के साथ भाजपा जिला प्रभारी ,जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री की जनसभा स्थल का किया निरीक्षण

डीएम,एसपी के साथ भाजपा जिला प्रभारी ,जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री की जनसभा स्थल का किया निरीक्षण

by Tejas Khabar
डीएम,एसपी के साथ भाजपा जिला प्रभारी ,जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री की जनसभा स्थल का किया निरीक्षण

औरैया। 28 अक्टूबर को जिला मुख्यालय ककोर के तिरंगा मैदान मे उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित नारी शक्ति वंदन विशाल महिला सम्मेलन हेतु कार्यक्रम स्थल का देर शाम भाजपा जिला प्रभारी प्रमोद अग्रहरी ,जिलाधिकारी नेहा प्रकाश, पुलिस अधीक्षक चारु निगम,एडीएम महेंद्र पाल सिंह , पीडब्ल्यूडी एक्ससीएन अभिषेक यादव,डीपीआरओ कामिनी ,जिला कार्यकम अधिकारी आशुतोष सिंह एवं अन्य अधिकारीगण और पार्टी पदाधिकारीयो के साथ निरीक्षण किया और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री कौशल राजपूत,कमलेश अवस्थी,पूर्व राज्यमंत्री सतीश पाल,आकाश तिवारी,राहुल गुप्ता,दीक्षांत गुप्ता ,पूर्व चेयरमैन अछल्दा राजू पोरवाल,अवनीश ठाकुर ,विवेक पाठक के अलावा सीओ यातायात प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment