Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया पत्नी पर लगाया बच्चे को यमुना में फेंकने का आरोप

पत्नी पर लगाया बच्चे को यमुना में फेंकने का आरोप

by Tejas Khabar
पत्नी पर लगाया बच्चे को यमुना में फेंकने का आरोप

आपसी अनबन के चलते मायके में रह रही है पत्नी

अयाना। पति ने अयाना निवासी पत्नी पर तीन माह के बच्चे को यमुना नदी में फेंकने का आरोप लगा पुलिस को सूचना दी। पुलिस गोताखोरों की मदद से बच्चे को नदी में खोजने में जुटी है। वहीं पत्नी बीमारी से बच्चे की मौत होना बता रही है। अयाना निवासी बीनू भदौरिया की बेटी गार्गी की शादी 2022 में आगरा निवासी रजत के साथ हुई थी। दोनों में अनबन के चलते रक्षाबंधन से गार्गी मायके में रहती है। यहां उसने एक बेटे को जन्म दिया। शनिवार सुबह पति रजत ने 112 पर फोन कर जानकारी दी कि पत्नी ने विवाद के चलते उसके बच्चे को बीझलपुर स्थित यमुना नदी में फेंक दिया है।

यह भी देखें : नाबालिग से छेड़खानी के आरोपी को पांच वर्ष का कठोर कारावास

जानकारी पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। मौके पर पहुंचे सीओ अजीतमल राममोहन शर्मा, थाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने स्थानीय गोताखोरों की मदद बच्चे की नदी में खोज शुरू की है। वहीं पत्नी गार्गी ने बताया कि पति ग्वालियर घोषपुरा 01 में रहते हैं। वह उसे अपने साथ नहीं ले जाते थे। आगरा आने पर उसके साथ मारपीट करते थे। इसपर पिता उसको घर ले आये थे। कुछ दिनों से बेटे की तबियत खराब थी। शनिवार सुबह बच्चे को परेशानी बढ़ने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से सैफई ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसपर परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ राममोहन शर्मा ने बताया कि बच्चे को नदी में खोजा जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment