भारतीय और विश्व इतिहास में 06 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-
समंदर के रास्ते प्रथ्वी का पूरा चक्कर लगाने वाला पहला जहाज विक्टोरिया आज ही के दिन 1552 में स्पेन लौटा था
फ्रांस एवं जर्मनी के बीच 1914 में मार्ने का युद्ध प्रारम्भ हुआ।
इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी की 1924 में हत्या का प्रयास विफल।
वर्ष 1965 में आज के ही दिन ताशकन्द समझौता (भारत-पाकिस्तान युद्ध) हुआ।
आज के ही दिन 1965 में भारतीय सेना ने तीन जगहों से सीमा पार कर पश्चिमी पाकिस्तान पर हमला किया था।
हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के दिग्गज उस्ताद अलाउद्दीन खान का 1972 में निधन।
सोवियत संघ ने वर्ष 1988 में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान द्वारा 2000 में संयुक्त राष्ट्र सहस्त्राब्दि शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ हुआ।
नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार भारत-पाकिस्तान सीमा रेखा सुरक्षा के लिए वर्ष 2011 में सीमा पर लगाई गई फ्लड लाइटों के कारण अंतरिक्ष से दिखाई देने वाली विश्व की सर्वाधिक जगमग सीमा रेखा है।