Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया फूलन की तरह राजनीति में बुलंदी पर पहुंचने की थी सीमा परिहार की चाहत, सुनाई गई 4 साल की सजा

फूलन की तरह राजनीति में बुलंदी पर पहुंचने की थी सीमा परिहार की चाहत, सुनाई गई 4 साल की सजा

by Tejas Khabar
फूलन की तरह राजनीति में बुलंदी पर पहुंचने की थी सीमा परिहार की चाहत, सुनाई गई 4 साल की सजा

दिबियापुर में बेटे का लालन-पालन करने के साथ सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर ले रही थीं हिस्सा

औरैया। दस्यु सुंदरी और बिग बॉस सीजन 4 में शामिल रहीं सीमा परिहार को अपहरण फिरौती के एक मामले में बुधवार को 4 साल की सजा सुनाई गई। मौजूदा समय में सीमा परिहार औरैया के औद्योगिक नगर दिबियापुर में रहकर अपने बेटे के लालन पालन के साथ सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय थीं।आईए डालते हैं उनके जीवन पर एक नजर।

 

दस्यु लालाराम के कानपुर देहात में मुठभेड़ में मारे जाने के बाद से सीमा परिहार जिले के औद्योगिक नगर दिबियापुर के मोहल्ला संजय नगर में अपने भाई भाभी के साथ रहकर बेटे के लालन पालन और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हो गई थीं। दस्यु जीवन से निकलकर संसद तक का सफर तय करने वाली फूलन देवी की तरह सीमा परिहार भी राजनीति में मुकाम हासिल करने की चाहत रखती थीं। इसी चाहत के चलते उन्होंने पिछले दो दशक में सामाजिक गतिविधियों के साथ राजनीतिक दलों में अपनी सक्रियता दिखाई पर उन्हें अब तक सफलता नहीं मिल सकी थी।


सीमा परिहार ने 2002 में हुए विधानसभा चुनाव में शिवसेना को सपोर्ट किया और फिर 2006 में इंडियन जस्टिस पार्टी से जुड़ गईं। सीमा परिहार ने फिर 2008 में सपा पार्टी जॉइन की। साल 2010 में सीमा परिहार को ‘बिग बॉस 4’ का ऑफर मिला। सीमा ने शो में सलमान खान समेत सबका दिल जीत लिया था। वह 76वें दिन शो से बाहर हुई थीं। ‘बिग बॉस’ करने के एक साल बाद सीमा परिहार को 2011 में नेशनल करप्शन एजूकेशन काउंसिल के महिला आयोग का अध्यक्ष बना दिया गया। सीमा परिहार की जिंदगी पर बुंडेड नाम से एक फिल्म भी बनी थी, जिसमें स्वयं सीमा परिहार ने ही लीड रोल निभाया था। सीमा परिहार राजनीति के अलावा सोशल वर्क में भी जुटी रहीं। फफूंद स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन में भी उनकी भागीदारी रही थी।

13 साल की उम्र में किडनैप ,दो शादियां हुई

सीमा परिहार के ‘बिग बॉस’ में जाने से पहले तक हर कोई उनसे खौफ खाता था, लेकिन बिग बॉस ने उनकी जिंदगी बदल दी। सीमा परिहार का ममतामई रूप भी सबको देखने को मिला। सीमा परिहार ने कैसी जिंदगी जी और बचपन में उनके साथ क्या हुआ था, उसकी कहानी जानेंगे तो सिहर उठेंगे। सीमा परिहार का जन्म औरैया जिले के बबाइन गांव में एक गरीब परिवार में हुआ था। सीमा परिहार जब 13 साल की थीं तो चंबल के कुख्यात डकैत लाला राम और उसके गैंग ने उनका किडनैप कर लिया और घसीटते हुए चंबल ले गए। वहां जाने पर सीमा परिहार को पता चला कि उनका किडनैप कर लिया गया है। सीमा का लगातार रेप किया जाता रहा। सीमा परिहार ने जैसा अपने एक इंटरव्यू में कवि व पत्रकार कुमार मनोज को बताया था उसके अनुसार बीहड़ में जाने पर पहले उनका विवाह दस्यु निर्भय गुर्जर के साथ कर दिया गया था पर यह शादी कुछ महीने ही चली थी। बाद में उनकी शादी दस्यु लालाराम से हुई थी। सीमा ने अपने इस इंटरव्यू में अपने बेटे सागर को लालाराम का ही बताया था।

You may also like

Leave a Comment