Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेश आरओ-एआरओ और पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक के विरोध में जुलूस

आरओ-एआरओ और पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक के विरोध में जुलूस

by Tejas Khabar
आरओ-एआरओ और पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक के विरोध में जुलूस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी (आरओ), सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ युवा अभ्यार्थियों ने गुरूवार को विरोध प्रदर्शन कर जुलूस निकाला और राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय सिंह ‘सम्राट’ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा अभ्यार्थियों ने कचहरी पर एकत्रित होकर समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी एवं उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के विरोध में परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर सरकार विरोधी नारे लगाए तथा राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।

यह भी देखें : विकसित भारत के निर्माण के लिये यूपी का विकसित होना जरुरी : योगी

सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की मंसा छोड़कर बेहतरी का कदम उठाए। भाजपा सरकार में सभी वर्ग परेशान हैं। मंहगाई से जनता त्रस्त है। कानून व्यवस्था चौपट है। प्रदेश सरकार तत्काल पेपर लीक हुए सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को निरस्त करे।
इस अवसर पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव अखिलेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार पूर्ण रूप से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार तत्काल प्रभाव से ये परीक्षाएं निरस्त नहीं करती तो आने वाले समय में सड़कों पर बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

यह भी देखें : कर्तव्यकाल में विकसित भारत निर्माण में देगा होगा सभी योगदान: सीतारमण

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष आदिल हजमा ने कहा कि उबल इंजन की सरकार नौजवानों की कमर तोड़ने का काम कर रही है। भाजपा सरकार छात्राें के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने पर आमदा है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है, उसके लिए कुछ सकारात्मक सोच नहीं बना रही है। उन्होंने पेपर लीक हुए समस्त प्रतियोगी परीक्षाओं को निरस्त नहीं किया गया तो यह लड़ाई देश व्यापी बनाएंगे। इस अवसर पर छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद सैफ, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद सरोज, छात्र नेता आशुतोष मौर्य, अजय राज त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment