Home विश्व आज के ही दिन पहला व्यावहारिक टाइपराइटर ग्राहक को बेचा गया, रूस ने किया था इको फ्रेंडली बम का परीक्षण

आज के ही दिन पहला व्यावहारिक टाइपराइटर ग्राहक को बेचा गया, रूस ने किया था इको फ्रेंडली बम का परीक्षण

by
रूस ने किया था इको फ्रेंडली बम का परीक्षण
रूस ने किया था इको फ्रेंडली बम का परीक्षण

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 सितम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है..

वर्ष 1217 में फ्रांसीसी सम्राट लुइस ने ब्रिटेन के महाराज हेनरी तृतीय से शांति समझौता किया।

वर्ष 1398 में तैमूरी राजवंश का शासक तैमूर लंग सिंधु नदी के तट पर पहुंचा।

वर्ष 1635 में स्वीडन और पोलैंड ने संघर्ष विराम संधि पर हस्ताक्षर किये।

लॉर्ड कॉर्नवॉलिस 1786 में भारत का गर्वनर जनरल बना।

पहला व्यवहारिक टाइपराइटर 1873 में ग्राहकों को बेचा गया।

यह भी देखें : अमेरिका के लिए काला दिन,दो हमलों में हुई थी 3000 लोगों की मौत, विवेकानंद ने शिकागो में दिया था ऐतिहासिक भाषण

जर्मन रसायशास्त्री​ र्फिट्स हॉफमैन ने 1909 में सिंथेटिक रबर का पेटेंट हासिल किया।

वर्ष 1922 में पावो नुरमी ने 5000 मीटर दौड़ का विश्व रिकॉर्ड बनाया।

वर्ष 1923 में दक्षिणी रोड्सिया (अब जिम्बाब्वे) पर ब्रिटेन ने कब्जा किया।

वर्ष 1928 में फ्लोरिडा में भीषण तूफान से 6000 लोगों की मौत हुई।

वर्ष 1931 में महात्मा गांधी गोल मेज सम्मेलन में शामिल होने के लिए लंदन पहुंचे।

वर्ष 1948 में पाकिस्तान के नेता मोहम्मद अली जिन्ना के निधन के एक दिन बाद भारतीय सेना ने हैदराबाद राज्य के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया।

वर्ष 1959 में तत्कालीन सोवियत रूस ने चंद्रमा पर एक बड़ा रॉकेट लुनिक-II लॉन्च किया था।

वर्ष 1987 में इथियोपिया ने अपना संविधान अपनाया।

यह भी देखें : महाराजा रणजीत सिंह और गोविंद वल्लभ पंत का आज के ही दिन हुआ था जन्म, भारतीय विमान अपहरण कर ले जाया गया था लाहौर

वर्ष 1990 में पूर्व और पश्चिम जर्मनी को एकीकृत करने के लिए अमेरिका, इंग्लैण्ड, फ्रांस, सोवियत संघ, पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

अंतरिक्ष शटल एसटीएस 48 (डिस्कवरी 14) का सफल प्रक्षेपण 1991 में।

वर्ष 1997 में 43.5 करोड़ मील लम्बी यात्रा के उपरांत ‘मार्स ग्लोबल सर्वेयर’ यान मंगल की कक्षा में पहुंचा।

वर्ष 2000 में न्यूयाॅर्क में अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन प्रारंभ हुआ।

रूस ने 2007 में नॉन न्‍यूक्‍लियर वैक्‍यूम बम (इको फ़्रेंडली बम) का परीक्षण किया।

यह भी देखें : कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा व भारतेंदु हरिश्चंद्र का आज के ही दिन ही हुआ था जन्म

You may also like

Leave a Comment