Home विश्व राष्ट्रवादी प्रीतिलता वाडेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनी,चांद की सतह पर खोज निकाला था पानी

राष्ट्रवादी प्रीतिलता वाडेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनी,चांद की सतह पर खोज निकाला था पानी

by
चांद की सतह पर खोज निकाला था पानी
चांद की सतह पर खोज निकाला था पानी

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है..

वर्ष 1726 में ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर की अदालत स्थापित करने का अधिकार दिया गया।

ढुंडू पंत ऊर्फ नाना साहेब का 1859 में निधन। उनका नाम सिपाही विद्रोह में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वीर के रूप में इतिहास में दर्ज है।

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मैडम भीखाजी रूस्तम कामा का जन्म 1861 में।

वर्ष 1932 में डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में ‘दलितों’ के लिए विधानसभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर एक विशेष समझौता हुआ।

वर्ष 1932 में बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वाडेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनी।

होंडा मोटर कंपनी की स्थापना 1948 में।

यह भी देखें : अमेरिका में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत ,आज कई अहम लोगों से करेंगे मुलाकात

ब्रिटेन ने 1971 में जासूसी के आरोप में 90 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया।

पूर्व सोवियत संघ ने 1978 में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

वर्ष 1979 में घाना ने संविधान अपनाया।

पूर्वी जर्मनी ने 1990 में खुद को वारसा संधि से अलग किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने 1996 में संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए।

वर्ष 2003 में फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।

देश के पहले चन्द्रयान-1 ने 2009 में चांद की सतह पर पानी खोज निकाला।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता के भूकंप से 2013 में 515 लोगों की मौत।

यह भी देखें : प्रेम चोपड़ा का जन्म दिन है आज, बॉलीवुड में विलेन के रूप में छोड़ी अलग छाप

You may also like

Leave a Comment