Home देशशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकानपुरऔरैया राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कानपुर मंडल कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग हुआ सम्पन्न

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कानपुर मंडल कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग हुआ सम्पन्न

by
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कानपुर मंडल कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग हुआ सम्पन्न

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कानपुर मंडल कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग हुआ सम्पन्न

दिबियापुर। नारायणी मण्डपम दिबियापुर में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मंडल स्तरीय कार्यशाला रविवार को सम्पन्न हुई।बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश महामंत्री भगवती सिंह ,माध्यमिक संवर्ग के प्रदेश मंत्री डॉ संतोष शुक्ला व विशिष्ट अतिथि प्रदेश संयुक्त मंत्री जितेंद्र त्रिपाठी ,प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम शुक्ला रहे।कार्यक्रम में अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रताप कटियार ने की व संचालन मांडलिक मंत्री संजय त्रिपाठी ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश महामंत्री भगवती सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया।

यह भी देखें : बारावफात का निकला जुलूस

बैठक में मंडल कानपुर के सभी जनपदों से पदाधिकारी अभ्यास वर्ग पहुंचे। प्रदेश महामंत्री भगवती सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा की जिले के पदाधिकारी संगठन का विस्तार करें और कोई समस्या आने पर प्रदेश उनके साथ खड़ा होगा।प्रदेश महामंत्री ने सदस्य्ता पर बल दिया और कहा कि संकुल स्तर पर संगठन की कार्यकारिणी मजबूत करें। प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम शुक्ला ने संगठन निर्माण पर चर्चा की।प्रदेश मंत्री माध्यमिक संवर्ग डॉक्टर संतोष शुक्ला व संयुक्त मंत्री जितेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अन्य संगठनों से अलग है। यह संगठन शिक्षक हित के साथ समाज के हित पर भी जिम्मेदारी निभाता है।

यह भी देखें : फांसी के फंदे से लटकता मिला महिला का शव

मांडलिक अभ्यास वर्ग की मेजबानी कर रहे जनपद औरैया के जिला संरक्षक श्रीओम चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी ,जिला महामंत्री पंकज तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष प्रह्लाद ओमर,जिला मंत्री सुभाष, जिला संगठन मंत्री विवेक दुबे, जिला संयुक्त मंत्री कुमार मंगलम आदि व्यवस्था में रहे।मण्डलीय अभ्यास वर्ग में कानपुर मंडल के समस्त 6 जिलों से प्रतिनिधि उपस्थित रहे, इस क्रम में जनपद इटावा से जिलाध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी,औरैया से जिलाध्यक्ष मुकेश,कानपुर नगर से जिलाध्यक्ष चन्द्रदीप यादव,कानपुर देहात से महामंत्री शैलेंद्र तिवारी, फरुखाबाद से जिलाध्यक्ष संजय तिवारी,कन्नौज से जिलाध्यक्ष अरविन्द दुबे अपनी जिला इकाई सहित उपस्थित रहे।कार्यक्रम में लगभग 150 शिक्षक उपस्थित रहे। जनपद औरैया से ब्लॉक अध्यक्ष सहार गौरव सक्सेना, ब्लॉक भाग्यनगर अध्यक्ष धरम सिंह तोमर,ब्लॉक अध्यक्ष अजीतमल जितेंद्र शर्मा,ब्लॉक एरवाकटरा ब्लॉक मंत्री महेश दोहरे,ब्लॉक औरैया से रामश्याम त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment