Home देशदिल्ली मुर्मू ने राष्ट्रपति की ली शपथ, बोली पद मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं

मुर्मू ने राष्ट्रपति की ली शपथ, बोली पद मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं

by
मुर्मू ने राष्ट्रपति की ली शपथ, बोली पद मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं

मुर्मू ने राष्ट्रपति की ली शपथ, बोली पद मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं

नई दिल्ली। द्रौपदी मुर्मू (64 साल) ने आज देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। वे देश की पहली आदिवासी महिला हैं, जो देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हुईं। राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद बतौर राष्ट्रपति उन्होंने अपना पहला संबोधन दिया। उन्होंने सर्वोच्च संवैधानिक पद पर निर्वाचित करने के लिए सभी सांसदों और सभी विधानसभा सदस्यों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘मैं भारत के समस्त नागरिकों की आशा-आकांक्षा और अधिकारों के प्रतीक इस पवित्र संसद भवन से सभी देशवासियों का पूरी विनम्रता से अभिनंदन करती हूं। आपकी आत्मीयता, आपका विश्वास और आपका सहयोग, मेरे लिए इस नए दायित्व को निभाने में मेरी बहुत बड़ी ताकत होंगे।’’ उन्होंने कहा ‘‘भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर निर्वाचित करने के लिए मैं सभी सांसदों और सभी विधानसभा सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं। आपका मत देश के करोड़ों नागरिकों के विश्वास की अभिव्यक्ति है।’’ मुर्मू ने कहा ‘‘ मुझे राष्ट्रपति के रूप में देश ने एक ऐसे महत्वपूर्ण कालखंड में चुना है जब हम अपनी आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं और आज से कुछ दिन बाद ही देश अपनी स्वाधीनता के 75 वर्ष पूरे करेगा।

यह भी देखें: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा संसद भवन पर स्थापित राजचिह्न ‘सिंह’ अनुकृति विवाद

उन्होंने कहा कि ये भी एक संयोग है कि जब देश अपनी आजादी के 50वें वर्ष का जश्न मना रहा था तभी उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई थी और आज आजादी के 75वें वर्ष में उन्हें यह नया दायित्व मिला है। राष्ट्रपति ने कहा , ‘‘ मैं देश की ऐसी पहली राष्ट्रपति भी हूं जिसका जन्म आज़ाद भारत में हुआ है। हमारे स्वाधीनता सेनानियों ने आजाद हिंदुस्तान के हम नागरिकों से जो अपेक्षाएं की थीं, उनकी पूर्ति के लिए इस अमृतकाल में हमें तेज गति से काम करना है। ’’ उन्होंने कहा कि इन 25 वर्षों में अमृतकाल की सिद्धि का रास्ता दो पटरियों…. सबका प्रयास और सबका कर्तव्य पर आगे बढ़ेगा। मुर्मू ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति के पद तक पहुंचना, मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, ये भारत के प्रत्येक गरीब की उपलब्धि है। मेरा निर्वाचन इस बात का सबूत है कि भारत में गरीब सपने देख भी सकता है और उन्हें पूरा भी कर सकता है। राष्ट्रपति मुर्मू ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले राजघाट स्थित महात्मा गांधी के स्मारक पर सोमवार को सुबह पुष्पांजलि अर्पित की। शपथ ग्रहण समारोह में जाने से पहले द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन पहुंचीं जहां निर्वतमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनका स्वागत किया। संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह से पहले, निवर्तमान राष्ट्रपति और निर्वाचित राष्ट्रपति संसद पहुंचे। उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, संसद सदस्य आदि समारोह में शामिल हुए।

यह भी देखें: प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति कोविंद के सम्मान में विशेष विदाई भोज दिया,लूटियन्स दिल्ली की भीड़ नहीं ये थे खास मेहमान

You may also like

2 comments

NrfxSlero August 5, 2022 - 6:58 PM

canadian vet pharmacy online canadian pharmacy online walgreens pharmacy application online

Reply
JrvxSlero August 6, 2022 - 11:19 AM

buy 1000 viagra how can you get viagra online viagra soft tabs 100mg pills

Reply

Leave a Comment