Home देशदिल्ली प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति कोविंद के सम्मान में विशेष विदाई भोज दिया,लूटियन्स दिल्ली की भीड़ नहीं ये थे खास मेहमान

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति कोविंद के सम्मान में विशेष विदाई भोज दिया,लूटियन्स दिल्ली की भीड़ नहीं ये थे खास मेहमान

by
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति कोविंद के सम्मान में विशेष विदाई भोज दिया,लूटियन्स दिल्ली की भीड़ नहीं ये थे खास मेहमान

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति कोविंद के सम्मान में विशेष विदाई भोज दिया,लूटियन्स दिल्ली की भीड़ नहीं ये थे खास मेहमान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सम्मान में शुक्रवार रात्रि भोज का आयोजन किया। जिसमें राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित श्रीमती द्रौपदी मूूर्म भी शामिल हुई। आज का यह आयोजन इस अर्थ में विशिष्ठ था कि इसमें तथाकथित लूटियन्स दिल्ली की भीड़ नहीं थी        जो ऐसे आयोजन में पहले दिखा करती थी। आयोजन में देश के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों का अच्छा खासा प्रतिनिधित्व था।

यह भी देखें : 2022 में भारत के सात कप्तान होना क्या एक विश्व रिकॉर्ड है?

इसमें पद्म पुरस्कार से सम्मानित अनेक विभूतियां के साथ आदिवासी समुदाय के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया था। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बाद        में टि्वटर पर कहा ‘मैंने राष्ट्रपति काेविंद जी के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया। श्रीमती द्रौपदी मूर्म जी , वैंकेया जी और मंत्रियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इसमें उपस्थित थे।

हमें इस भोज में जमीनी स्तर पर उपलब्धियां हासिल करने वाले कई लोगों , पद्म पुरस्कारों से अलंकृत व्यक्तियों , आदिवासी समुदाय के नेताओं और अन्य लोगों का स्वागत कर प्रसन्नता हुई। श्री मोदी ने इस टि्व्ट के साथ भोज की कई तस्वीरें भी साझा की। एक तस्वीर में वे आदिवासी समुदाय के नेताओं से बातचीत कर रहे है।राष्ट्रपति श्री कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को पूरा हाे रहा है।

यह भी देखें : ‘फर्श से अर्श’ तक की यात्रा की कहानी हैं द्रौपदी मुर्मू

यह भी देखें : अंबाला-चंडीगढ़ एयरपोर्ट संपर्क मार्ग का मामला लोकसभा में उठा

You may also like

Leave a Comment