Home खेलक्रिकेट 39 साल के हुए महेंद्र सिंह धोनी, दिग्गजों ने दी माही को जन्मदिन की बधाई

39 साल के हुए महेंद्र सिंह धोनी, दिग्गजों ने दी माही को जन्मदिन की बधाई

by

नई दिल्ली: भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को कौन नहीं जानता। महेंद्र सिंह धोनी आज 39 साल के हो गए हैं। झारखंड की राजधानी रांची में आज ही के दिन यानी 7 जुलाई को महेंद्र सिंह धोनी का जन्म हुआ था। कड़ी मेहनत योग्यता और जुझारू पन से महेंद्र सिंह धोनी ने विश्व क्रिकेट में एक अनूठा मुकाम हासिल किया। महेंद्र सिंह धोनी को पद्म भूषण, पद्म श्री और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. माही के नाम से लोकप्रिय धोनी आईसीसी की तीनों विश्व प्रतियोगिताएं जीतने वाले इकलौते भारतीय कप्तान हैं।

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी सबसे सफल कप्तान के रूप में एक लंबा सफर तय किया है। माही के जन्मदिन पर दिग्गजों के द्वारा बधाई संदेश का तांता लगा हुआ है। युवा क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानते हैं। धोनी ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।

कैप्टन कूल ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत सौरभ गांगुली की कप्तानी में साल 2004 में की थी. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ चिट्टगांव में डेब्यू किया था। धोनी की कप्तानी में इंडियन टीम ने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में विश्व कप और साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती.

महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन पर कई भारतीय दिग्गज खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई संदेश दिया है।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दी माही को जन्मदिन की बधाई

शिखर धवन ने भी दी बधाई

विस्फोटक बल्लेबाज विरेंदर सहवाग ने भी दी बधाई

पूर्व भारतीय खिलाडी लक्षमण ने भी दी माही को बधाई

You may also like

Leave a Comment